चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खुला जीत का खाता तो इमोशनल हुए Jos Buttler, जानें दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद क्या बोले?

Jos Buttler की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है जहाँ इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई हैं।

iconPublished: 01 Mar 2025, 11:06 PM
iconUpdated: 09 May 2025, 12:15 PM

Jos Buttler की कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है जहाँ इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुछ खाद प्रदर्शन नहीं किया जिस कारण काफी चर्चा हो रही हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टूर्नामेंट के अपने अंतिम मुकाबले से पहले जोस बटलर ने घोषणा कर दी थी कि वें इस मुकाबले के बाद कप्तानी छोड़ रहे है जिसने सभी को हैरान कर दिया था। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मुकाबले में भी इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था।

इंग्लैंड ने गवाया तीसरा मुकाबला:

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टूर्नामेंट के 11वें मुकाबले में इंग्लैंड ने निराशाजनक प्रदर्शन किया हैं। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 179 रनों पर ही सिमट गई थी। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने आसानी से 3 विकेट गवा कर इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर दिया था।

Jos Buttler ने क्या कहा?

इस मुकाबले में हार के बाद Jos Buttler ने अपने बात करते हुए कहा “यह वास्तव में निराशाजनक प्रदर्शन था, हम आज अपने लक्ष्य से पीछे रह गए, इसलिए यह वास्तव में निराशाजनक है। एक अच्छी सतह, थोड़ी धीमी और दो गति वाली, डकेट ने हमें अच्छी स्थिति में ला दिया लेकिन हम इसका फायदा नहीं उठा सके। ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता कि पूरे समूह के तौर पर हमें नतीजे नहीं मिल रहे हैं और इससे हमारा आत्मविश्वास खत्म हो गया है।

उन्होंने आगे कहा “इसलिए, यह परिदृश्य में बदलाव है और हमें देखना होगा कि क्रिकेट हमें कहां ले जाता है। बेशक, इसमें कोई संदेह नहीं है, प्रतिभा मौजूद है, हमारे पास एक महान टीम बनाने के लिए सभी तत्व हैं, मुझे यकीन है कि ब्रेंडन और शीर्ष पर मौजूद लोग कुछ योजनाएं बनाएंगे और यह व्यक्तियों पर भी निर्भर है कि वे अपनी छाप छोड़ें और आश्वस्त करें कि टीम वहां पहुंचे जहां वह होना चाहती है।”

कप्तान के तौर पर सबसे बताया यादगार लम्हा:

इसके बारे में बात करते हुए कहा “विश्व कप विजेता कप्तान बनने का वह शानदार समय था और वह मेरे कप्तानी कार्यकाल का सबसे अच्छा दिन था। जो हमारे लिए एक चमकती रोशनी और एक महान उदाहरण रहा है। कप्तानी छोड़ने के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि मैं उनके नक्शेकदम पर चल सकता हूं।”