महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच में टीम इंडिया को 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर जैसे स्टार खिलाड़ी फ्लॉप रहे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, वॉर्मअप मैच में फ्लॉप हुए स्टार खिलाड़ी
Table of Contents
T20 WC 2026, Indian Players flopped: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है और भारतीय टीम से इस बार खिताब जीतने की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वॉर्मअप मुकाबले में 5 रनों की करीबी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार ने भारतीय टीम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खास तौर पर टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन चिंता का विषय बन गया है। स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर इस अहम मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले (T20 WC 2026) से पहले टीम प्रबंधन की टेंशन बढ़ गई है।
T20 WC 2026: मंधाना-शैफाली की ओपनिंग जोड़ी फिर हुई फ्लॉप
172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा से तेज शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन दोनों बल्लेबाज एक बार फिर निराश करने में सफल रहीं। टीम इंडिया ने 8 रन के स्कोर पर स्मृति मंधाना का विकेट गंवा दिया, जो 6 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं शैफाली वर्मा भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज और अब वॉर्मअप मैच में भी यह जोड़ी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही है, जो वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए चिंता की सबसे बड़ी वजह बन गई है।
A fighting knock from Richa Ghosh wasn't enough! 💔
— NOTHING (@Nothing_il9zO) June 10, 2026
Richa smashed 68 off just 36 balls, but India Women fell agonizingly short by 5 runs against England in their T20 World Cup warm-up clash.
Plenty of positives despite the result. 🇮🇳👏#INDWvENGW #T20WorldCup #Cricket #T20I pic.twitter.com/LYymPu0OaS
T20 WC 2026: हरमनप्रीत समेत टॉप ऑर्डर ने किया निराश
ओपनिंग जोड़ी के जल्दी आउट होने के बाद मध्यक्रम से बड़ी साझेदारी की उम्मीद थी, लेकिन वहां भी भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी। यास्तिका भाटिया 15 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर सिर्फ 17 रन ही बना सकीं। टीम की अनुभवी बल्लेबाजों का इस तरह दबाव में प्रदर्शन न कर पाना वर्ल्ड कप (T20 WC 2026) जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले खतरे की घंटी माना जा रहा है। यदि शीर्ष क्रम का यही हाल रहा तो आगे की राह मुश्किल हो सकती है।
T20 WC 2026: ऋचा घोष ने अकेले संभाला मोर्चा
टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा। ऋचा ने सिर्फ 36 गेंदों में 68 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत मुकाबले में अंत तक बना रहा और मैच रोमांचक स्थिति तक पहुंच गया। हालांकि उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला, जिसके चलते टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।

T20 WC 2026: पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच से पहले बढ़ी चिंता
इंग्लैंड के खिलाफ हार के बावजूद भारतीय टीम को कुछ सकारात्मक संकेत भी मिले हैं। गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं ऋचा घोष की फॉर्म भी टीम के लिए राहत की खबर है। अब भारतीय टीम 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7 बजे खेला जाएगा और टीम इंडिया चाहेगी कि उसके स्टार खिलाड़ी इस मैच में फॉर्म में लौटकर वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ करें।
READ MORE HERE: Women’s T20 World Cup 2026: कब होंगे टीम इंडिया के मैच, कितनी टीमें लेंगी हिस्सा? जानिए पूरा शेड्यूल
टीम इंडिया से बाहर होते ही गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, 200 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी