नाइट क्लब विवाद के बाद इंग्लैंड ने बड़ा फैसला लेते हुए बेन स्टोक्स और गस एटिंकसन को दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड से बाहर कर दिया है। उनकी जगह जो रूट को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है।
ENG vs NZ: इंग्लैंड को बड़ा झटका, बेन स्टोक्स और गस एटिंकसन स्क्वाड से बाहर; जो रूट बने कप्तान
Joe Root made captain of England for ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले इंग्लिश टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 17 जून से केनिंग्टन ओवल में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान करते हुए कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटिंकसन को स्क्वाड से बाहर कर दिया है। इस फैसले ने इंग्लैंड क्रिकेट में हलचल मचा दी है।
लॉर्ड्स टेस्ट के बाद सामने आए नाइट क्लब विवाद के चलते ईसीबी ने यह बड़ा कदम उठाया है। दोनों खिलाड़ियों पर अनुशासनहीनता के आरोपों की जांच चल रही है। वहीं स्टोक्स की गैरमौजूदगी में टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज जो रूट को सौंपी गई है, जो पहले भी लंबे समय तक इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी संभाल चुके हैं।
ENG vs NZ: नाइट क्लब विवाद के बाद ईसीबी का बड़ा फैसला
ईसीबी ने बेन स्टोक्स और गस एटिंकसन को दूसरे टेस्ट (ENG vs NZ 2nd Test) से बाहर करने का फैसला लॉर्ड्स टेस्ट के बाद हुए कथित नाइट क्लब विवाद के कारण लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 जून को मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ी चेल्सी के एक नाइट क्लब में मौजूद थे, जहां हाथापाई की घटना सामने आई। ईसीबी इस पूरे मामले की जांच कर रहा है और बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मामला टीम अनुशासन और कर्फ्यू नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है। जांच पूरी होने तक दोनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा गया है।
🚨 ENGLAND VS NEW ZEALAND 2ND TEST UPDATE 🚨
— Cricket Central (@CricketCentrl) June 10, 2026
- Ben Stokes dropped from squad.
- Get Atkinson dropped from squad.
- Joe Root named captain in 2md match.pic.twitter.com/nzXeME6xv3
ENG vs NZ: जो रूट को सौंपी गई कप्तानी
बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में इंग्लैंड ने जो रूट को कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया है। रूट के पास कप्तानी का काफी अनुभव है और उन्होंने 2017 से 2024 के बीच इंग्लैंड के लिए 64 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी। ऐसे में टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में टीम को मजबूती से नेतृत्व देंगे। रूट की कप्तानी में इंग्लैंड पहले भी कई यादगार जीत हासिल कर चुका है।
ENG vs NZ: जोफ्रा आर्चर की वापसी, जॉर्डन कॉक्स को भी मौका
दूसरे टेस्ट (ENG vs NZ) के लिए इंग्लैंड ने स्क्वाड में कुछ नए चेहरों को शामिल किया है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है, जबकि जॉर्डन कॉक्स को भी मौका मिला है। आर्चर एशेज सीरीज के बाद पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं। हालांकि उनकी फिटनेस और वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए अंतिम एकादश में उनकी जगह को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। वहीं कॉक्स को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है।

ENG vs NZ: ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड के स्क्वाड में जो रूट (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रियू, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर) और जोश टंग शामिल हैं। अब सभी की नजरें ओवल टेस्ट पर रहेंगी, जहां इंग्लैंड बिना अपने नियमित कप्तान बेन स्टोक्स के मैदान पर उतरेगा।
READ MORE HERE: Women’s T20 World Cup 2026: कब होंगे टीम इंडिया के मैच, कितनी टीमें लेंगी हिस्सा? जानिए पूरा शेड्यूल
टीम इंडिया से बाहर होते ही गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, 200 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी