IND vs NZ: 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली थी भारत को हार, सौरव गांगुली की अगुवाई वाली टीम बुरी तरह हुई थी परास्त

IND vs NZ: 9 मार्च को जब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी, तो उनके ऊपर अतिरिक्त दबाव रहने वाला है। गौरतलब है कि इससे पहले 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जब भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की भिड़ंत हुई थी, तब टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

icon द्वारा राज किरन
iconPublished: 08 Mar 2025, 09:16 AM

IND vs NZ: 9 मार्च को जब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी, तो उनके ऊपर अतिरिक्त दबाव रहने वाला है। गौरतलब है कि इससे पहले 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में जब भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) की भिड़ंत हुई थी, तब टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से उस मुकाबले के स्कोरकार्ड पर चर्चा करने वाले हैं।

IND vs NZ: 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत को मिली थी हार

15 अक्टूबर, 2000 को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने थी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर खेलने उतरी इंडियन टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही थी।

कप्तान सौरव गांगुली और महान सचिन तेंदुलकर ने पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 26.3 ओवर में 141 रनों की साझेदारी की थी। सचिन ने 69 तो वहीं गांगुली ने 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। हालांकि बाद के बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सके। आखिर में टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 264 रनों का स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने अपने ऊपरी क्रम के 4 बल्लेबाजों का विकेट 109 के स्कोर पर गंवा दिए। तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और स्पिनर अनिल कुंबले ने दो-दो विकेट चटकाकर भारत की स्थिति मजबूत करने में मदद की।

इसके बाद हालांकि मैच का रुख ही पलट गया। कीवी टीम की ओर से मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे ऑलराउंडर क्रिस क्रेन्स ने अविश्वसनीय पारी खेली। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 113 गेंदों का सामना करके 102 रन जड़ दिए। उनकी इस इनिंग में 8 चौके व 2 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा क्रिस हैरिस ने भी 46 रनों का योगदान दिया। इन पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने महज 2 गेंद रहते 6 विकेट खोकर मैच और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Read More Here:

DC vs GG: आखिरी 27 गेंद में ठोक डाले 55 रन, गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक; दिल्ली को 5 विकेट से हराया