ऐसे च्यूइंगम कौन खाता है? हैरी ब्रूक की इस हरकत को देख आपको भी आ जाएगी घिन्न, VIDEO हो रहा वायरल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने मैदान के बीचो बीच एक ऐसी चीज कर दी जिसे देखकर फैंस के साथ-साथ कमेंटेटर्स भी दंग रह गए।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 04 Aug 2025, 01:51 PM
iconUpdated: 04 Aug 2025, 11:34 PM

IND vs ENG Test, Harry Brook: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट मुकाबला ओवल में खेला जा रहा है। ओवल टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जो रूट ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए अपने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

ओवल टेस्ट के चौथे दिन जब हैरी ब्रूक (Harry brook) मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने ड्रिंक्स ब्रेक लिया। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। ब्रूक ने खाने वाले च्यूइंगम को कान के पीछे चिपकाया हुआ था। जिसे देखकर फैंस और मैच में कमेंट्री कर रहे कमेंटेटर्स दंग रह गए।

Harry Brook
Harry Brook

Harry Brook के बल्ले से निकला शानदार शतक

ओवल टेस्ट में हैरी ब्रूक ने 91 गेंदों में शतक जड़ दिया। ये उनके टेस्ट करियर का 15वां टेस्ट रहा। वो 98 गेंदों पर 111 रन बनाकर आउट हुए इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 2 छक्के लगाए। इस दौरान ब्रूक को मोहम्मद सिराज के द्वारा एक जीवनदान मिला जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाते हुए शतक जड़ डाला।

ओवल में शतकीय पारी के दौरान ही हैरी ब्रूक के च्यूइंग गम चबाने का अंदाज देख पूरी दुनिया हैरान रह गई। उन्होंने (Harry brook) ड्रिंक ब्रेक में च्यूइंग गम को मुंह से निकालकर कान के पीछे लगा लिया था। हैरी ब्रूक की इस हरकत पर कमेंटेटर्स का ध्यान गया। फिर क्या था जैसे ही गेम शुरू हुआ उन्होंने कान के पीछे से च्यूइंग गम निकाला और मुंह में डालकर चबाने लगे। ब्रूक का ये अंदाज देखकर सभी ये कहने पर मजबूर हो गए कि ऐसे च्यूइंग गम कौन खाता है। ब्रूक के च्यूइंग गम की चर्चा कमेंट्री बॉक्स में भी होने लगी।

ओवल टेस्ट में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। भारत को जीत के लिए सिर्फ 4 विकेट की दरकार है तो वहीं इंग्लैंड को 35 रनों की।

Read More: बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज बने टीम इंडिया के वॉरियर, थकावट के बावजूद गेंदबाजी करने को लेकर कोच से कही बड़ी बात

पाकिस्तानी अंपायर के फैसले पर Mohammed Siraj ने दिखाया अलग अंदाज, जो रूट को नॉटआउट देने पर बजाई तालियां; VIDEO

IND vs ENG Test मैच में दिखा कॉरपोरेट वालों का दुख, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये मजेदार पोस्टर

रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को वनडे कप्तानी सौंपेगी BCCI? चेतन शर्मा ने किया बड़ा खुलासा; EXCLUSIVE