ENG vs SA: सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने उतरेगी साउथ अफ्रीका, जानें इस मैच में कैसा रहेगा मौसम

ग्रुप-बी की दो टीमें इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG vs SA) एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेगी। इंग्लैंड टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। ऐसे में वह सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी।

icon द्वारा राज किरन
iconPublished: 01 Mar 2025, 12:53 PM
iconUpdated: 09 May 2025, 11:32 AM

ENG vs SA: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तहत आज यानि 1 मार्च, 2025 को मैच नंबर-11 खेला जाएगा। ग्रुप-बी की दो टीमें इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG vs SA) एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेगी। इंग्लैंड टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। ऐसे में वह सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी।

वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीकी टीम अंतिम-4 में अधिकारिक रूप से क्वालीफाई करने को खेलेगी। कराची नेशनल स्टेडियम इस मुकाबले की मेजबानी करेगी। आगे इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि यहां मौसम कैसा रहने वाला है।

ENG vs SA: कुछ ऐसा रहने वाला है कराची में मौसम

बीते 28 फरवरी को लाहौर में खेला गया मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच में ग्रुप-बी की दो टीमें अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ था। वहीं 1 मार्च को ग्रुप-बी का एक और मुकाबला खेला जाने वाला है। प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद साउथ अफ्रीका चौथे नंबर की टीम इंग्लैंड (ENG vs SA) से लोहा लेने उतरेगी।

अफ्रीका के 3 अंक हैं। वहीं इंग्लैंड का खाता भी नहीं खुला है। इंग्लैंड अगर साउथ अफ्रीका (ENG vs SA) को 200 रनों के अंतर से नहीं हराती है, तो तेम्बा बवुमा की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। वहीं अगर ऐसा होता है, तो अफगानिस्तान अंतिम-4 में क्वालीफाई करेगी। बता दें कि यह मैच इंग्लैंड के कप्तान के रूप में जॉस बटलर का आखिरी मुकाबला होगा। ऐसे में वो और उनकी टीम इसे यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेगी।

कराची के मौसम की अगर बात करें तो 1 मार्च को यहां धूप खिली रहेगी। तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। वहीं हल्की-हल्की हवा भी बहेगी। तेज गेंदबाजों को दोनों पारियों में स्विंग मिल सकती है। वहीं दूसरी इनिंग में ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले बल्लेबाजी करने को देखेगी।