Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ) के बीच खेला जा रहा है। फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया तो किस टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा।
अगर बारिश की वजह से रद्द हो गया दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल, फिर किसे मिलेगा फाइनल का टिकट
CT 2025 Final Scenario if SA vs NZ Washout: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कई फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो नतीजा क्या होगा।
अगर बारिश ने SA vs NZ मैच बिगाड़ा तो आगे क्या होगा?
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ) के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को खेला जा रहा है। अगर इस मैच के दौरान बारिश होती है तो यह मैच रिजर्व डे पर जाएगा। बारिश के कारण मैच जहां रुका था, वहीं से रिजर्व डे पर मैच शुरू होगा। अगर बारिश होती है तो दूसरे सेमीफाइनल का रिजर्व डे 6 मार्च को खेला जाएगा।
यदि रिजर्व डे पर बारिश हुई तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
अगर रिजर्व डे पर भी बारिश होती है और मैच रद्द हो जाता है, तो ग्रुप स्टेज में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को फाइनल में जगह मिलेगी। इस हिसाब से दक्षिण अफ्रीका फाइनल में पहुंचेगा क्योंकि वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप बी में पहले नंबर पर था, जबकि न्यूजीलैंड ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर था। ऐसे में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना भारत से होगा।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच कब खेला जाएगा?
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाना है। इस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे होगा और पहली गेंद 2:30 बजे फेंकी जाएगी। आपको बता दें कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
Read More Here:
Virat Kohli ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी? BCCI ने खोला राज
ट्रेविस हेड के विकेट पर झूम उठीं कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा, रिएक्शन हो रहा है वायरल
Mohammed Shami की बेटी के लिए खास रहा Ramadan 2025, रखा पहला रोजा; मां हसीन जहां ने शेयर की फोटो