Shubman Gill: हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा ओडीआई रैंकिंग जारी की। इसमें एशियाई क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिला है। सूची में टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) का भी नाम शामिल है। 25 वर्षीय खिलाड़ी वनडे इंटरनेशनल की आईसीसी रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज है।
Shubman Gill समेत एशिया के 3 खिलाड़ियों का वनडे इंटरनेशनल में दबदबा, आईसीसी रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज़
Shubman Gill: हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा ओडीआई रैंकिंग जारी की। इसमें एशियाई क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिला है। सूची में टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) का भी नाम शामिल है। 25 वर्षीय खिलाड़ी वनडे इंटरनेशनल की आईसीसी रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज है।
गौरतलब है कि गिल के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 काफी शानदार गुजरा है। उनके अलावा गेंदबाजी व ऑलराउंडर की सूची में भी एशिया के दो अन्य क्रिकेटरों का दबदबा है। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसके बारे में जानने वाले हैं।
Shubman Gill समेत इन एशियाई क्रिकेटरों का रैंकिंग में जलवा
आईसीसी की हालिया रैंकिंग के मुताबिक बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल (Shubman Gill) नंबर-1 पर काबिज हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज के 791 प्वॉइंट्स हैं। 25 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान 4 मैचों में एक शतक की मदद से 157 रन ठोके हैं। बता दें कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के विरुद्ध शानदार पारियां खेलने वाले विराट कोहली भी एक स्थान ऊपर चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग पर नजर डालें तो पहले पायदान पर श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा मौजूद हैं। श्रीलंकाई खिलाड़ी के 680 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव तीन स्थान नीचे खिसककर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। बाएं हाथ के स्पिनर के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 कुछ खास नहीं गुजरा है।
अब बात ऑलराउंडर की कर लेते हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग के मुताबिक पहले पायदान पर अफगानिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर अजमतुल्ला ओमरजाई मौजूद हैं। युवा खिलाड़ी के 296 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। पाकिस्तान और दुबई में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी में इस खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया था। टॉप-10 में भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा नौवें नंबर पर मौजूद हैं।
The future superstars of Asian Cricket have put a dominant display of their skills at the ODI arena! 🏏#ACC pic.twitter.com/TqpMqIjoyw
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) March 6, 2025
Read More Here: