Virat Kohli: विराट कोहली अपने 300वें वनडे मुकाबले में फ्लॉप होकर पवेलियन लौटे। ग्लेन फिलिप्स ने कोहली का कैच लपका, जिसको देखकर अनुष्का शर्मा भी हैरान रह गईं।
300वें वनडे में Virat Kohli हुए फ्लॉप, सस्ते में लौटे पवेलियन; फिलिप्स का कैच देखकर अनुष्का शर्मा भी हैरान
Virat Kohli Flopped In 300th ODI: विराट कोहली अपने 300वें वनडे मुकाबले में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। चैंपियंस ट्रॉफी 12वां और आखिरी लीग मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जा रहा है। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी टीम इंडिया ने तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में खोया। कोहली सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने कोहली का कैच लपका, जिसको देखकर अनुष्का शर्मा भी हैरान रह गईं।
Virat Kohli के आउट होने पर अनुष्का शर्मा हैरान
सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। वाइफ अनुष्का, कोहली के आउट होने पर निराश हुईं और साथ ही में फिलिप्स का कैच देखकर वो भी हैरान रह गईं। अनुष्का का रिएक्शन वाकई देखने वाला था।
फिलिप्स के कैच का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली ऑफ साइड पर तेजी के साथ शॉट खेलते हैं। गेंद को अपनी तरफ आता देखकर फिलिप्स शानदार डाइव लगाकर कैच लपक लेते हैं। फिलिप्स का शानदार कैच देखकर खुद विराट कोहली भी हैरान रह गए। कोहली 7वें ओवर में पवेलियन लौटें। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौकों की मदद से 11 रन स्कोर किए।
the greatest in this job ~ glenn phillips 🥶pic.twitter.com/jnkME9Ne2J
— Vaibhav' (@WhyyySoMuch) March 2, 2025
The reaction of Virat Kohli and Anushka Sharma on Glenn Phillips' stunner. pic.twitter.com/gw6B09bHRo
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 2, 2025
पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने लगाया था शतक
बता दें कि टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में ग्रुप चरण का पिछला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। मुकाबले में कोहली ने रन चेज करते हुए 111 गेंदों में 7 चौको की मदद से 100* रन स्कोर किए थे। इस शानदार पारी के बाद फैंस उम्मीद कर रहे थे कि कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी शानदार पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
विराट कोहली का वनडे करियर
कोहली ने 300 वनडे खेलने के बाद 288 पारियों में 58.01 की औसत से 14096 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 51 शतक और 73 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 183 रनों का रहा है।
Read more:
Vivian Richards on Virat Kohli: जानिए वेस्टइंडीज के दिग्गज ने विराट कोहली के लिए क्या कहा?