South Africa की उम्मीदों को लगा झटका, नोर्किया-मगाला विश्व कप से बाहर

उसे ओडीआई वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) में अपने 2 प्रमुख गेंदबाजों के बिना उतरना होगा। वो एनरिक नोर्किया (Anrich Nortje) और सिसंडा मगाला (Sisanda Magala) के बिना उतरेगी क्योंकि ये दोनों फिटनेस टेस्ट पास करने में असफल रहे। 

author-image
By Puneet Sharma
New Update
image credit X

image credit X

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को विश्व कप के मामले में सबसे अभागी टीम माना जाता है। प्रोटियाज टीम हर बार दावेदार के रूप में उतरती है और अच्छा खेल दिखाती है। लेकिन फिर एकाएक इतना खराब खेलती है कि उसकी विश्व कप से विदाई हो जाती है, इतिहास इस बात का गवाह है।

इस बार भी टीम को विश्व कप (ODI World Cup) की शुरुआत से पहले ही झटका लग गया है। उसे ओडीआई वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) में अपने 2 प्रमुख गेंदबाजों के बिना उतरना होगा। वो एनरिक नोर्किया (Anrich Nortje) और सिसंडा मगाला (Sisanda Magala) के बिना उतरेगी क्योंकि ये दोनों फिटनेस टेस्ट पास करने में असफल रहे। 

ये भी पढ़ें: Asia Cup Final को 10 विकेट से जीत, Team India फिर एशियाई चैंपियन बनी

नोर्किया और मगाला हुए विश्व कप से बाहर 

South Africa

दक्षिण अफ्रीका टीम के 2 प्रमुख गेंदबाज नोर्किया और मगाला आगामी विश्व कप से अनफ़िट होने के कारण बाहर हो गए हैं। इनको 15 सदस्यीय टीम में चुना गया था, दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के बाद उबरने में असफल रहे। इन दोनों तेज गेंदबाजों की जगह एंडिले फेहलुकवायो और लिजाद विलियम्स को टीम में शामिल किया गया है। 

ये भी पढ़ें: UP T20 League का पहला खिताब काशी ने जीता, फाइनल में मेरठ को दी मात

तेज गेंदबाज नोर्किया इससे पहले भी विश्व कप में खेलने के मामले में बदकिस्मत रह चुके हैं। वो अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण 2019 विश्व कप में भी नहीं खेल पाए थे। उसके पास भारतीय परिस्थितियों और पिचों का भरपूर अनुभव था और वो वर्तमान समय में विश्व क्रिकेट के सबसे तेज तेज गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं।

दक्षिण अफ्रीका टीम शनिवार, 23 सितंबर को भारत के लिए रवाना होगी और 7 अक्टूबर को दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।

ये भी पढ़ें: BCCI ने लांच किया Team India का थीम सांग, इस बार '3 का ड्रीम है अपना'

हेड कोच रोब वाल्टर ने दी जानकारी 

टीम के मुख्य कोच रोब वाल्टर ने इस बारे में कहा “एनरिक नोर्किया और सिसांडा के लिए 50 ओवर के विश्व कप को मिस करना बेहद निराशाजनक है। दोनों बढ़िया खिलाड़ी हैं, जो प्रोटियाज़ टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। हम उनके साथ  सहानुभूति रखते हैं और उनकी वापसी में आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।"

साथ ही उन्होंने ये भी कहा “यह इतने बड़े मंच पर एंडिले और लिज़ाद के लिए एक शानदार अवसर है। दोनों खिलाड़ी  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया दौरे में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। वे बेहतरीन कौशल वाले हैं और हम उन्हें इस विश्व कप के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम में शामिल करने पर उत्साहित हैं।"

ये भी पढ़ें: BCCI ने किया SBI Life को पार्टनर बनाने का ऐलान, 3 साल के लिए हुआ करार

दक्षिण अफ्रीका की टीम: 

टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स।

Latest Stories