IPL 2025 की तैयारियों में जुटे Robin Minz, धोनी के चेले ने नेट्स में दिखाई अपने तेज तर्रार बैट फ्लो की झलक, देखें वीडियो

Robin Minz: आगामी आईपीएल 2025 में कई सारे युवा क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिलने वाला है। पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन के दौरान सभी टीमों ने भविष्य के सुपरस्टार पर दांव खेलते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। रॉबिन मिंज (Robin Minz) का भी नाम उस लिस्ट में शामिल है।

icon द्वारा राज किरन
iconPublished: 12 Mar 2025, 08:12 AM
iconUpdated: 12 Mar 2025, 04:15 PM

Robin Minz: आगामी आईपीएल 2025 में कई सारे युवा क्रिकेटरों का जलवा देखने को मिलने वाला है। पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन के दौरान सभी टीमों ने भविष्य के सुपरस्टार पर दांव खेलते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। रॉबिन मिंज (Robin Minz) का भी नाम उस लिस्ट में शामिल है।

22 वर्षीय खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आने वाले हैं। इसको लेकर युवा विकेटकीपर बैटर ने अपनी तैयारियां जोर शोर से शुरु कर दी हैं। बीते दिन उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसमें झारखंड के ये क्रिकेटर नेट्स में जमकर चौके-छक्के लगाते दिखे। आगे इस आर्टिकल में हम विस्तार से इसपर चर्चा करने वाले हैं।

आईपीएल 2025 की तैयारियों में जुटे Robin Minz

2 फर्स्ट क्लास मैच व 7 टी20 मुकाबला खेलने वाले झारखंड के युवा क्रिकेटर रॉबिन मिंज (Robin Minz) पिछले आईपीएल में गुजरात टाइटंस के स्क्वॉड का हिस्सा थे। हालांकि 22 वर्षीय खिलाड़ी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। दरअसल आईपीएल 2024 शुरु होने से पूर्व वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे।

वहीं आईपीएल 2025 को लेकर पिछले साल आयोजित किए गए मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने इस यंग्स्टर पर बड़ा दांव खेलते हुए उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया। बता दें कि रॉबिन को 65 लाख रुपये की कीमत मिली। आगामी संस्करण में धमाल मचाने के लिए मिन्ज आजकर नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

मुंबई ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में रॉबिन मिंज (Robin Minz) खुलकर शॉट खेलते हुए दिखे। उनका बैट फ्लो काफी कमाल का नजर आ रहा था। कुछ फैंस को युवराज सिंह की भी याद आई। रॉबिन मॉडर्न डे क्रिकेट के पॉपुलर शॉट "नो लुक" शॉट की भी प्रैक्टिस कर रहे थे। बता दें कि ये खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना आइडल मानते हैं, और उन्हीं की तरह बनने की ख्वाहिश रखते हैं।

यहां देखें वीडियो:

यहां देखें ट्वीट:

भारत से वापस लौटी पड़ोसी देश की टीम, Asian Legends League में राजनीति की एंट्री? जानें क्यों मचा है बवाल

Follow Us Google News