MI vs CSK: अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी मुंबई, चेन्नई को दिया 158 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

New Update
MI vs CSK

MI vs CSK: Image credit: IPL

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings, MI vs CSK, Rohit Sharma, MS Dhoni, Ravindra Jadeja: आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 12वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाए। चेन्नई को जीत के लिए 158 रनों की दरकार है। 

मुंबई की अच्छी शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई को तेज शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन ने आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू किए। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई का पहला विकेट गिरा। कप्तान रोहित शर्मा ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए। तुषार देशपांडे ने उन्हें बोल्ड किया। 7वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। ईशान किशन ने 21 गेंदों पर 32 रन बनाए बनाए। 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा। धोनी रिव्यू सिस्टम के चलते सूर्यकुमार यादव को पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने 2 गेंदों पर 1 रन बनाया।

स्पिनर्स ने कराई वापसी

9वें ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा ने कैमरून ग्रीन का बेहतरीन कैच लपका। ग्रीन ने 11 गेंदों पर 12 रन बनाए। 10वें ओवर की पहली गेंद पर एमआई का 5वां विकेट गिरा। सेंटनर ने अरशद खान को एलबीडल्यू आउट किया। उन्होंने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा आउट हुए। उन्होंने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स पवेलियन लौटे। उन्होंने 10 गेंदों पर 5 रन की पारी खेली। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर टिम डेविड आउट हुए। उन्होंने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए। ऋतिक शौकीन 18 रन और पीयूष चावला 5 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा मिचेल सेंटनर और तुषार देशपांडे को 2-2 और सिसंडा मगाला को 1 सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान & विकेटकीपर), शिवम दूबे, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे।

ये भी पढ़ें: Delhi Capitals की लगातार तीसरी हार, RR की शानदार जीत में चमके बोल्ट

ये भी पढ़ें: David Warner ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

Latest Stories