MI vs CSK: एक बार फिर काम आया 'धोनी रिव्यू सिस्टम', जडेजा ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच

आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।

New Update
MS Dhoni jadeja

MS Dhoni DRS, Ravindra Jadeja: twitter, jio cinema

MI vs CSK, MS Dhoni DRS, Ravindra Jadeja, Mitchell Santner, MS Dhoni, Cameron Green, Suryakumar Yadav, Ravindra Jadeja catch: आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन पावरप्ले के बार चेन्नई के स्पिनर्स ने मुंबई को बैकफुट पर ला दिया। इस बीच एक बार फिर मैदान पर धोनी की प्रेजेंस ऑफ माइंड देखने को मिली।

अंपायर को बदलना पड़ा अपना निर्णय

चेन्नई की ओर से मिचेल सेंटनर 8वां ओवर कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने लेग स्टंप की ओर की। सूर्यकुमार यादव ने इस पर स्वीप लगाने का प्रयास किया और वह पूरी तरह से चूक गए। धोनी ने पलक झपकते ही कैच लपका और कॉट बिहाइंड की अपील की, जिसे अंपायर ने ठुकरा दिया और वाइड का इशारा किया। इसके बाद बिना कोई समय बर्बाद किए धोनी ने डीआरएस ले लिया। फिर क्या हुआ भी वही जिसका फैंस को इंतजार था। अंपायर को अपना निर्णय बदलना पड़ा। सूर्यकुमार यादव 2 गेंदों पर मात्र 1 रन ही बना सके। उनकी खराब फॉर्म अभी भी जारी है।

 

 

जडेजा का शानदार कैच

अगले ही ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अविश्वसनीय कैच लपका। 9वां ओवर करने आए जडेजा की दूसरी गेंद को कैमरून ग्रीन ने सामने की ओर मारने का प्रयास किया। जडेजा ने हाथ लगाया और गेंद उनके दाहिने हाथ में मानो चिपक ही गई हो। अंपायर भी गेंद से अपने को बचाने के लिए जमीन पर बैठ गए। ग्रीन ने 11 गेंदों पर 12 रन बनाए। जडेजा के इस कैच की सोशल मीडिया पर खासी सराहना हो रही है। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

ये भी पढ़ें: David Warner ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

ये भी पढ़ें: IPL 2023: लगातार तीसरे मैच में नहीं चला Riyan Parag का बल्ला, फैंस ने लगा दी क्लास

Latest Stories