बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, IPL 2023 में छाए ये उम्रदराज खिलाड़ी

IPL 2023: भारत में इन दिनों आईपीएल की धूम है। अब तक 11 मुकाबले खेले भी जा चुके हैं। इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद लीग में काफी बदलाव देखने को मिले। 16वें सीजन में कई युवा खिलाड़ी अपने को साबित करने में कामयाब रहे हैं।

New Update
MS Dhoni, Amit Mishra

MS Dhoni, Amit Mishra: Image credit: google

IPL 2023: भारत में इन दिनों आईपीएल की धूम है। अब तक 11 मुकाबले खेले भी जा चुके हैं। इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद लीग में काफी बदलाव देखने को मिले। 16वें सीजन में कई युवा खिलाड़ी अपने को साबित करने में कामयाब रहे हैं। वहीं कुछ उम्रदराज प्लेयर ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि उम्र उनके लिए महज एक नंबर है। इस सीजन यह खिलाड़ी आशा से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी से लेकर अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा और शिखर धवन का नाम शामिल है। 

एमएस धोनी (MS Dhoni)

आईपीएल 2023 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक एमएस धोनी इस सीजन छोटी मगर अहम पारियां खेल रहे हैं। 41 साल 275 दिन के माही ने 16वें सीजन में अब तक 2 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 26 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच में कैप्टन कूल ने 7 गेंदों पर 14 रन जड़ दिए थे। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ CSK के कप्तान ने 3 गेंदों पर 12 रन बना दिए थे। इसमें 2 छक्के शामिल थे। 

ms dhoni 1
MS Dhoni: Image credit: getty

अमित मिश्रा (Amit Mishra)

पिछले सीजन अनसोल्ड रहने वाले अमित मिश्रा को इस साल लखनऊ ने बेस प्राइस 50 लाख पर खरीदा। इम्पैक्ट प्लेयर रूल आने के बाद टीम उनके अनुभव का पूरा फायदा उठा रही है। 40 साल 135 दिन के मिश्रा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने उम्र को ठेंगा दिखाते हुए एक शानदार कैच भी लपका था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था। 

फाफ डुप्लेसिस (faf du plessis)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस इस सीजन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई के खिलाफ उन्होंने 43 गेंदों पर 73 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। विराट कोहली के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़े थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। आरसीबी के दूसरे मैच में केकेआर के खिलाफ फाफ ने 12 गेंदों पर 23 रन बनाए थे। 

faf du plessis
faf du plessis: Image credit: getty

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

टीम इंडिया से दूर चल रहे पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन आईपीएल 2023 में आशा से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उन्होंने 29 गेंदों पर 40 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए थे। वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 37 साल 124 दिन के धवन ने 56 गेंदों पर 86 रन की नाबाद पारी खेली थी। 

डेविड वॉर्नर (David Warner)

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर इस सीजन में रन तो बना रहे हैं लेकिन उनकी टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 36 साल 163 दिन के वॉर्नर ने 56 रन बनाए थे। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली के कप्तान ने 32 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली थी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 55 गेंदों पर 65 रन बनाए।

David Warner 3
David Warner: Image credit: getty

ये भी पढ़ें: IPL 2023: लगातार तीसरे मैच में नहीं चला Riyan Parag का बल्ला, फैंस ने लगा दी क्लास

ये भी पढ़ें: IPL 2023: ध्रुव जुरेल से लेकर सुयश शर्मा तक, रातों-रात फेमस हुए ये युवा खिलाड़ी

Latest Stories