David Warner ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

आईपीएल 2023 के 11वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स राजस्थान रॉयल्स से भिड़ रही है। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

New Update
David Warner 2

David Warner: Image credit: getty

MOST RUNS in IPL, RR vs DC, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: आईपीएल 2023 के 11वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स राजस्थान रॉयल्स से भिड़ रही है। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके बाद दिल्ली (Delhi Capitals) की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी।

कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने 26 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। उनके आईपीएल में 6000* रन (David Warner 6000 IPL runs) पूरे हो गए हैं। विराट कोहली और शिखर धवन के बाद यह आंकड़ा छूने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में 6000 रन बनाने वाले वह इकलौते विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्होंने सबसे कम 165 पारियों में 6 हजार रन बनाए हैं। इससे पहले विराट कोहली ने 188 और शिखर धवन ने 199 पारियों में इतने रन बनाए थे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन

  • विराट कोहली: 217 पारी- 6727 रन
  • शिखर धवन: 207 पारी- 6370 रन
  • डेविड वॉर्नर: 165 पारी- 6000* रन
  • रोहित शर्मा: 223 पारी- 5880 रन
  • सुरेश रैना: 200 पारी- 5528 रन

हैदराबाद के कप्तान भी रहे

डेविड वॉर्नर आईपीएल 2009 से 2013 तक दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे। इसके बाद 2014 से 2021 तक वह सनराइजर्स हैदराबाद में रहे। उन्होंने हैदराबाद की कप्तानी भी की। आईपीएल 2020 के दौरान वॉर्नर की जगह केन विलियमसन को फ्रेंचाइजी की कप्तानी सौंपी गई थी। आईपीएल 2021 का दूसरा फेज यूएई में खेला गया था। यहां कुछ मुकाबलों में वॉर्नर को टीम ने ड्रॉप किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 15वें सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन में शामिल हुए। नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। 

सबसे तेज 5000 रन भी बनाए थे

वॉर्नर आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने मात्र 135 पारियों में यह कारनामा किया था। आईपीएल 2022 में उन्होंने 48 की औसत और करीब 151 के स्ट्राइक रेट से 432 रन बनाए थे। इस दौरान सलामी बल्लेबाज ने 5 अर्धशतक भी लगाए थे। आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था, ऐसे में वह पूरे सीजन से ही बाहर हो गए। उनकी गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर को DC का कप्तान बनाया गया है। दिल्ली को अपने पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: ध्रुव जुरेल से लेकर सुयश शर्मा तक, रातों-रात फेमस हुए ये युवा खिलाड़ी

ये भी पढ़ें: MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई को झटका, Ben Stokes हो सकते बाहर

Latest Stories