छक्का लगाकर MS Dhoni ने पूरे किए 5 हजार रन, तोड़ डाला रोहित-विराट का महा रिकॉर्ड

MS Dhoni ने आईपीएल में अपने 5,000 रन पूरे कर लिए हैं। लखनऊ के खिलाफ अपनी पारी का आठवां रन बनाते ही उन्होंने स्पेशल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

New Update
dhoni .png

MS Dhoni, Image Credit IPL/BCCI

आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स (CSK vs LSG) के बीच टूर्नामेंट का छठा मुकाबला खेला जा रहा है। जहां सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई के एमए चिंदबरम (चेपॉक, स्टेडियम) में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, धोनी ने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। लखनऊ के खिलाफ अपनी पारी का आठवां रन बनाते ही माही ने स्पेशल रिकॉर्ड अपने नाम किया।

धोनी आखिरी ओवर में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए और क्रीज पर आते ही लगातार दो छक्के जड़कर फैंस को खुशी को दोगुना कर दिया। माही ने छक्का लगाकर इस टूर्नामेंट में अपने 5 हजार रन पूरे किए। एमएस की पारी सिर्फ 3 गेंदों की रही, लेकिन इस दौरान उन्होंने करोड़ों क्रिकेट फैंस को फिर से अपना दीवाना बना दिया।

ये भी पढ़ें- थाला के सामने नतमस्तक हुए Arijit Singh, पैर छूकर दिया सम्मान

MS Dhoni

रोहित-विराट को पछाड़ा

5 हजार रन पूरे करने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, धोनी सबसे कम गेंदों में 5000 आईपीएल रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। दिग्गज कप्तान ने 3692 गेंदों में ये मुकाम अपने हासिल किया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (3817) और आरसीबी दिग्गज विराट कोहली ने 3827 गेंदों में 5 हजार रन का आंकड़ा छुआ था।

आईपीएल में 5000 रन पूरे करने के लिए ली गई सबसे कम गेंदें

  • 3288 - एबी डिविलियर्स
  • 3554 - डेविड वॉर्नर
  • 3619 - सुरेश रैना
  • 3692 - एमएस धोनी*
  • 3817 - रोहित शर्मा
  • 3827 - विराट कोहली

ms dhoni

करियर पर एक नजर 

41 वर्षीय MS Dhoni ने अब तक 236 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान 39 की औसत और 135.54 के स्ट्राइक रेट से कुल 5004 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल है। धोनी के नाम पर टूर्नामेंट में 232 छक्के और 347 चौके दर्ज है।

ये भी पढ़ें- RCB की जीत में Virat Kohli ने की रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित को भी पछाड़ा

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली- 6706
  • शिखर धवन- 6284
  • डेविड वॉर्नर- 5937
  • रोहित शर्मा- 5880
  • सुरेश रैना- 5528
  • एबी डिविलियर्स- 5162
  • एमएस धोनी- 5004*

ये भी पढ़ें- 'इस पर विश्वास करना मुश्किल', Sanju Samson को लेकर मॉर्गन ने कही बड़ी बात

ये भी पढ़ें: पत्नी की सलाह ने बदल दी जिंदगी, ऐसी रही है Andre Russell की कहानी

Latest Stories