पत्नी की सलाह ने बदल दी जिंदगी, ऐसी रही है Andre Russell की कहानी

आईपीएल में पिछले एक दशक में जिन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा अपना प्रभाव छोड़ा है, उनमें आंद्रे रसेल भी एक हैं। रसेल ने केकेआर की ओर से खेलते हुए उसकी कई बड़ी जीतों में अहम भूमिका निभाई है।

New Update
W

image credit getty

आईपीएल में पिछले एक दशक में जिन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा अपना प्रभाव छोड़ा है, उनमें आंद्रे रसेल भी एक हैं। रसेल ने केकेआर की ओर से खेलते हुए उसकी कई बड़ी जीतों में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी लाजवाब प्रदर्शन किया है। उनकी आतिशी बल्लेबाजी से अच्छे-अच्छे गेंदबाज खौफ खाते हैं, और उनके खिलाफ बड़ी प्लानिंग के साथ गेंदबाजी करते हैं। 

रसेल के बारे में लेकिन एक बड़ी हैरानी की बात पता चली है, कि आंद्रे आक्रामक बल्लेबाज नहीं बनना चाहते थे, बल्कि वो एक छोर संभाल कर लंबी पारियां खेलना चाहते थे। लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी के दवाब में अपने खेलने का तरीका बदल दिया। इसका नतीजा आज हम सबके सामने हैं। पत्नी की बात मानने के बाद उनके खेल की कायापलट गई। 

ये भी पढ़ें: Yaari Special: कैसे टीम इंडिया के कप्तान बने MS Dhoni, जानिए पूरा किस्सा

पत्नी की इच्छा पर बदला खेलने का तरीका 

image credit getty

जहां आंद्रे लंबी पारियां खेलने के इच्छुक थे, वहीं जैसिम लॉरा की इच्छा इसके बिल्कुल विपरीत थी। उसका कहना था कि आंद्रे को आक्रामक बैटिंग करते हुए तेजी से रन बनाने चाहिए। आखिरी में हुआ भी कुछ ऐसा ही, वाइफ के दबाव में उन्हें अपने खेलने के तरीके को बदलना पड़ा। इस निर्णय ने उनकी जिंदगी ही बदल दी। उसके बाद वो एक खौफनाक बल्लेबाज बन गए।  

ये भी पढ़ें: MS Dhoni में अभी है वही दमखम, CSK ने याद दिलाया 2011 का विजयी छक्का

ऐसी है आंद्रे की लव स्टोरी 

वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल का दिल मॉडल जैसिम लॉरा पर आ गया था। अमेरिका के मियामी में जन्मी लॉरा अपनी हॉट तस्वीरों की वजह से लोगों में खासी लोकप्रिय थीं। रसेल ने जैसिम को प्रपोज किया, जैसिम भी रसेल के खेल के प्रशंसको में से एक थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 2014 में सगाई कर ली। रसेल चाहते थे कि साल 2015 के विश्‍व कप से पहले लॉरा और वह शादी कर लें, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। और आखिरकार रसेल और लॉरा की शादी 2016 में जाकर हुई। 

ये भी पढ़ें: पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन, अफगानिस्तान में हुआ था जन्म

आंद्रे रसेल का IPL करियर 

कैरेबियाई ऑलराउंडर रसेल ने 2012 में अपना आईपीएल करियर शुरू किया था। अब तक खेले 99 मैचों में आंद्रे ने 2070 रन बनाए हैं, इस दौरान स्ट्राइक रेट 177.99 का रहा है। इसके अलावा उन्होने 89 विकेट भी लिए हैं। इस बार अगर केकेआर को आईपीएल 2023 में चैंपियन बनना है तो उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उनमें KKR को तीसरी बार चैंपियन बनाने की क्षमता है।  

Latest Stories