पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में निधन, अफगानिस्तान में हुआ था जन्म

सलीम दुर्रानी (Salim Durani) का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से क्रिकेट जगत में शोक लहर दौड़ गई है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने गुजरात के जामनगर में अपनी अंतिम सांस ली।

author-image
By Akhil Gupta
New Update
s

Salim Durani Image Credit Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस के लिए रविवार, 2 अप्रैल की सुबह बुरी खबर के साथ हुई। पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर सलीम दुर्रानी (Salim Durani)का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से क्रिकेट जगत में शोक लहर दौड़ गई है। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने गुजरात के जामनगर में अपनी अंतिम सांस ली। सलीम 88 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

बता दें कि, सलीम दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर थे, जिनको अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह अवॉर्ड उन्हे 1960 में मिला था। दुर्रानी का जन्म 11 दिसंबर 1934 को अफगानिस्तान में हुआ था। 8 साल की उम्र में उनका परिवार पाकिस्तान के कराची में शिफ्ट हो गया था। बाद में बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आकर बस गया था। 

ये भी पढ़ें- LSG vs DC: डगआउट में नजर आए Rishabh Pant! जानें क्या है पूरा माजरा

1960 में किया था डेब्यू 

सलीम दुर्रानी ने 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। अपना आखिरी मैच उन्होंने 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला। दुर्रानी ने भारत की ओर से 29 टेस्ट मैच खेले और 25 की औसत से 1202 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। बतौर गेंदबाज (लेफ्ट आर्म स्पिन) वह 35.42 की औसत से 75 विकेट लेने में सफल रहे, जिसमें उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 6/73 का रहा।

1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में वे जीत के हीरो थे। उन्होंने कोलकाता और चेन्नई टेस्ट में 8 और 10 विकेट लिए थे। कहते हैं कि सलमी दुर्रानी फैंस की डिमांड पर छक्के लगाया करते थे। 60 से 70 के दशक में उन्होंने अपनी पहचान एक बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर बनाई थी।

सलीम ने 170 फर्स्ट क्लास मैचों में 8545 रन बनाने के साथ-साथ 484 विकेट अपनी झोली में डाले। फर्स्ट क्लास में उनके नाम पर 14 शतक और 45 अर्धशतक दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें- 'जियो रे भोजपुरिया', धोनी के छक्के पर वायरल हुआ Ravi Kishan का रिएक्शन

Latest Stories