IPL: भविष्य में अपनी टीम की कमान संभाल सकते ये युवा प्लेयर, देखें नाम

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 16वां सीजन 31 मार्च, 2023 से शुरू होने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच के साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा। पिछले सीजन गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर डेब्यू सीजन में खिताब अपने नाम किया था।

New Update
Prithvi Shaw, Ishan Kishan

Prithvi Shaw, Ishan Kishan: Image credit: google

IPL, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 16वां सीजन 31 मार्च, 2023 से शुरू होने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच के साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा। पिछले सीजन गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर डेब्यू सीजन में खिताब अपने नाम किया था। युवा कप्तान हार्दिक पांड्या के पहले ही सीजन में खिताब जीतने के बाद उनकी तुलना एमएस धोनी से होने लगी थी। आईपीएल की कई फ्रेंचाइजी ने युवा खिलाड़ियों को टीम की कमान सौंपी है। 2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवा ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी और विकेटकीपर बल्लेबाज टीम को नॉकआउट तक ले गया। दिल्ली की तरह ही अन्य फ्रेंचाइजी भी भविष्य में युवा खिलाड़ियों पर कप्तानी का दांव लगा सकती हैं। 

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)

राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल का आईपीएल में शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने लीग के 23 मैच की 23 पारियों में 23.78 की औसत और 134.73 के स्ट्राइक रेट से 547 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। IPL में उनका सर्वाधिक स्कोर 68 रन है। जायसवाल ने आईपीएल 2020 में पहली बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा बने थे। पहले सीजन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे। लेकिन आईपीएल 2021 के 10 मैच में उन्होंने करीब 149 के स्ट्राइक रेट से 249 रन बनाए, यही कारण था कि अगले सीजन के लिए राजस्थान ने उन्हें रिटेन किया। आईपीएल के अलावा अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए भी यशस्वी ने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं।

यश धुल (Yash Dhull)

फरवरी 2022 में यश धुल ने अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्वकप जिताया था। इसके बाद आईपीएल के 15वें सीजन से पहले हुआ मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीद लिया था। हालांकि पिछले सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। टीम के पास ऋषभ पंत, सरफराज खान और रोवमैन पॉवेल के रूप में मजबूत मिडिल ऑर्डर था। सितंबर 2022 में उन्होंने 2022-23 दलीप ट्रॉफी में उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया। अपने पहले घरेलू टूर्नामेंट में उन्होंने अपने बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 20 वर्षीय खिलाड़ी ने दो मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 291 रन बनाए। 

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)

पिछले 5 सालों से पृथ्वी शॉ आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स के एक अहम बल्लेबाज हैं। अपनी कप्तानी में वह भारत को 2018 का अंडर-19 विश्वकप जिता चुके हैं। पूरे टूर्नामेंट में शॉ का प्रदर्शन शानदार रहा था और टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी थी। वहीं आईपीएल की बात करें तो शॉ ने अब तक 63 मैच की 63 पारियों में 25.21 की औसत और 147.45 के स्ट्राइक रेट से 1588 रन बनाए हैं। लीग में शॉ ने 12 अर्धशतक भी लगाए हैं। आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 99 रन है। 

ईशान किशन (Ishan Kishan)

ईशान किशन मुंबई इंडियंस के एक महत्वपूर्ण अंग हैं। वह 2018 से टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेल चुके हैं। 2020 में जब MI ने आईपीएल का 5वां खिताब जीता था तब ईशान ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था। उन्होंने 14 मैचों में 145.76 की स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतक के साथ 516 रन बनाए थे। ईशान ने आईपीएल में अब तक 75 मैच खेले हैं। इस दौरान 70 पारियों में उन्होंने 29.22 की औसत और 132.34 के स्ट्राइक रेट से 1870 रन बनाए हैं। लीग में उन्होंने 12 अर्धशतक भी लगाए हैं। 

शुभमन गिल (Shubman Gill)

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस साल वह तीनों फॉर्मेट में शानदार नजर आए हैं। ऐसे में इस आईपीएल में उनकी नजर दूसरी बार अपनी टीम को खिताब दिलाने पर होगी। पिछले सीजन में भी गिल का शानदार प्रदर्शन रहा था। आईपीएल 2022 में गिल ने 16 मैच खेले और 16 पारियों में 34.50 की औसत और 132.33 के स्ट्राइक रेट से 483 रन बनाए थे। इससे पहले वह 4 सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा रहे थे। जहां उन्होंने 123.00 की स्ट्राइक रेट से 58 मैचों में 10 अर्धशतकों के साथ 1,417 रन बनाए थे। कुल मिलाकर गिल ने अब तक 74 मैचों में 125.25 की स्ट्राइक रेट से 1,517 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: अब तक ये खिलाड़ी हो चुके हैं बाहर, इनके खेलने पर संशय

ये भी पढ़ें: IPL 2023: Punjab Kings ने किया Jonny Bairstow के रिप्लेसमेंट का ऐलान

Latest Stories