IPL 2023: Punjab Kings ने किया Jonny Bairstow के रिप्लेसमेंट का ऐलान आईपीएल 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। इससे पहले पंजाब किंग्स (PBKS) को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) आईपीएल से बाहर हो गए हैं। By Rajat Gupta 25 Mar 2023 in Cricket IPL 2023 New Update Matthew Short: Image credit: google IPL 2023, Punjab Kings, Jonny Bairstow replacement: आईपीएल 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। इससे पहले पंजाब किंग्स (PBKS) को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) आईपीएल से बाहर हो गए हैं। बेयरस्टो को पिछले साल गोल्फ खेलने के दौरान पैर में चोट लगी थी जिसके कारण वह लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। वहीं अब पंजाब किंग्स ने ऑफिशियली इसका ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस अपने ट्वीट में पंजाब किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, "हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि जॉनी बेयरस्टो अपनी चोट के कारण इस सीजन में आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और अगले सीजन में उन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं। उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है।" 🚨 IMPORTANT UPDATE 🚨We regret to inform you that Jonny Bairstow will not be a part of the IPL this season because of his injury. We wish him the best and look forward to seeing him next season.We are pleased to welcome Matthew Short as his replacement.#PunjabKings pic.twitter.com/NnUMjCe8jV — Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 25, 2023 पंजाब किंग्स का स्क्वॉड शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, बलतेज सिंह, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर , सैम कर्रन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वाथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, मोहित राठे। ये भी पढ़ें: CSK और LSG को बड़ा झटका! Mukesh Choudhary, Mohsin Khan हो सकते बाहर ये भी पढ़ें: IPL: PBKS की 14 तो CSK की 3 कप्तान संभाल चुके हैं कमान, देखें लिस्ट #pbks #Punjab Kings #IPL 2023 #Jonny Bairstow #Matthew Short #Jonny Bairstow replacement Read More हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें अब सदस्यता लें यह भी पढ़ें Latest Stories Read the Next Article