MI vs CSK: रहाणे के तूफानी में उड़ी मुंबई, चेन्नई ने घर में घुसकर 7 विकेट से हराया

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) ने जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाए।

New Update
Chennai Super Kings

Chennai Super Kings: Image credit: IPL

MI vs CSK, Rohit Sharma, MS Dhoni, Ravindra Jadeja, IPL 2023, Ruturaj Gaikwad: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) ने जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 159 रन बनाए और 7 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया। CSK की ओर से रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 27 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली।

रहाणे की शानदार पारी

158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को पहले ही ओवर में पहला झटका लगा। डेवोन कॉनवे खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे। जेसन बेहरेनडॉर्फ ने उन्हें बोल्ड किया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करने मैदान पर आए। उन्होंने आते ही मुंबई के गेंदबाजी की कुटाई शुरू की। रहाणे (Ajinkya Rahane) ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक है। 

दुबे ने बनाए 28 रन

8वें ओवर की आखिरी गेंद पर चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा। रहाणे 27 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। पीयूष चावला ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा। शिवम दुबे ने 26 गेंदों पर 28 रन बनाए। कुमार कार्तिकेय ने उन्हें बोल्ड किया। ऋतुराज गायकवाड़ 36 गेंदों पर 40 रन और इम्पैक्ट प्लेयर अंबाती रायुडू 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। 

फिर फेल हुए सूर्या

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और ईशान किशन ने आते ही बड़े शॉट लगाना शुरू किए। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई का पहला विकेट गिरा। कप्तान रोहित शर्मा ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए। तुषार देशपांडे ने उन्हें बोल्ड किया। 7वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। ईशान किशन ने 21 गेंदों पर 32 रन बनाए बनाए। 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा। धोनी रिव्यू सिस्टम के चलते सूर्यकुमार यादव को पवेलियन लौटना पड़ा। उन्होंने 2 गेंदों पर 1 रन बनाया।

जडेजा को 3 सफलता

9वें ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा ने कैमरून ग्रीन का बेहतरीन कैच लपका। ग्रीन ने 11 गेंदों पर 12 रन बनाए। 10वें ओवर की पहली गेंद पर एमआई का 5वां विकेट गिरा। सेंटनर ने अरशद खान को एलबीडल्यू आउट किया। उन्होंने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए। 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा आउट हुए। उन्होंने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स पवेलियन लौटे। उन्होंने 10 गेंदों पर 5 रन की पारी खेली। 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर टिम डेविड आउट हुए। उन्होंने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए। ऋतिक शौकीन 18 रन और पीयूष चावला 5 रन बनाकर नाबाद रहे। CSK की ओर से जडेजा ने 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा मिचेल सेंटनर और तुषार देशपांडे को 2-2 और सिसंडा मगाला को 1 सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक, IPL 2023 में छाए ये उम्रदराज खिलाड़ी

ये भी पढ़ें: David Warner ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

Latest Stories