Ajinkya Rahane ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ उगली आग, बना दिए कई रिकॉर्ड

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। CSK की प्लेइंग 11 में आज दो बदलाव किए गए।

New Update
Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane: Image credit: IPL

MI vs CSK, Ajinkya Rahane, Fastest Fifty IPL 2023: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला खेला जा रहा है।  चेन्नई सुपर किंग्स (Mumbai Indians vs Chennai Super Kings) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। CSK की प्लेइंग 11 में आज दो बदलाव किए गए। बेन स्टोक्स और मोईन अली की जगह अजिंक्य रहाणे और ड्वेन प्रिटोरियस को अंतिम 11 में जगह मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने CSK को 158 रनों का लक्ष्य दिया। 

रहाणे ने जड़ी फिफ्टी

पहले ही ओवर में चेन्नई को पहला झटका लगा। डेवोन कॉनवे खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे। जेसन बेहरेनडॉर्फ ने उन्हें बोल्ड किया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करने मैदान पर आए। उन्होंने आज मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया और 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई की ओर से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ी। इससे पहले सुरेश रैना ने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। रहाणे 27 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। रहाणे ने 225.93 की इकॉनमी से बल्लेबाजी की।

MI के खिलाफ सबसे तेज IPL फिफ्टी (गेंदों का सामना करके)

14 - पैट कमिंस (KKR) पुणे, 2022
18 - ऋषभ पंत (DC) मुंबई डब्ल्यूएस, 2019
19 - अजिंक्य रहाणे (CSK) मुंबई, आज

CSK के लिए सबसे तेज IPL फिफ्टी (गेंदों का सामना करके)

16 - सुरेश रैना बनाम PBKS, मुंबई, 2014
19 - अजिंक्य रहाणे बनाम MI, मुंबई, आज
19 - मोईन अली बनाम RR, ब्रेबॉर्न, 2022
20 - एमएस धोनी बनाम MI, बैंगलोर, 2012
20 - अंबाती रायडू बनाम MI, दिल्ली, 2022

ये भी पढ़ें: MI vs CSK: एक बार फिर काम आया 'धोनी रिव्यू सिस्टम', जडेजा ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच

ये भी पढ़ें: David Warner ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने

Latest Stories