ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर Glenn Maxwell क्रिकेट मैदान पर अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत पहलू मैदान से बाहर है—उनकी लव स्टोरी। भारतीय मूल की विनी रमन से उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।

भारतीय परिवार से तालुकात रखती हैं Glenn Maxwell की पत्नी:

ऑस्ट्रेलिया में जन्मी और तमिल परिवार से ताल्लुक रखने वाली विनी ने पहले ग्लेन मैक्सवेल को खास तवज्जो नहीं दी, लेकिन मैक्सवेल का समर्पण और प्यार आखिरकार रंग लाया। 5 साल की लंबी डेटिंग के बाद साल 2022 में दोनों ने भारतीय रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए।

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की यह जोड़ी दो अलग संस्कृतियों के मेल की मिसाल है। जहां एक ओर ग्लेन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के चमकते सितारे हैं, वहीं विनी ने भारतीय पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं को अपने रिश्ते में संजोया। दोनों ने न सिर्फ एक-दूसरे को अपनाया, बल्कि एक-दूसरे की संस्कृति को भी खुले दिल से स्वीकार किया, जिससे इनकी शादी खास बन गई।