Sai Sudharsan to Virat Kohli these 5 players can be big headache in RCB vs GT Qualifier 1
1 / 7
RCB vs GT: आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होना है।
2 / 7
दोनों ही टीमों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी और जीटी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।
3 / 7
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अकेले दम पर किसी भी मुकाबले का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। विराट इस सीजन शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। कोहली ने 14 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 557 रन बनाए हैं।
4 / 7
गुजरात टाइटंस के लिए सबसे अहम बात यह है कि मोहम्मद सिराज अपनी लय में लौट आए हैं। सिराज को धर्मशाला के मैदान पर हवा में अच्छी स्विंग भी मिल सकती है और जीटी के पहले गेंदबाजी करने पर वह बेहद घातक साबित हो सकते हैं।
5 / 7
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन के बल्ले से ही निकले हैं। सुदर्शन पारी को बुनने के साथ-साथ आक्रामक अंदाज में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। 14 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वह 638 रन बना चुके हैं।
6 / 7
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी आरसीबी के गेंदबाजों के लिए पहले क्वालिफायर में बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। गिल की हालिया फॉर्म कमाल की चल रही है और वह इस सीजन 616 रन बना चुके हैं।
7 / 7
Bhuvneshwar Kumar
आरसीबी का पहले क्वालिफायर में प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह काफी हद तक भुवनेश्वर कुमार के 4 ओवर के कोटे पर निर्भर करेगा। आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। वह अकेले दम पर अपनी गेंदबाजी से किसी भी मैच को पलट सकते हैं।