IPL 2026 में जहां वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं, वहीं एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा जिसका प्रदर्शन फैंस को हैरान कर गया। इस खिलाड़ी को एक रन बनाने के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये मिले।
2 / 6
सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टन को 13 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी।
3 / 6
लिविंगस्टन पूरे सीजन टीम के साथ रहे, लेकिन SRH ने उन्हें सिर्फ 2 मुकाबलों में मौका दिया। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेले।
4 / 6
इन दो मुकाबलों में लिविंगस्टन सिर्फ 15 रन ही बना सके। उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया और मात्र 60 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जो उनके आक्रामक खेल के बिल्कुल विपरीत था।
5 / 6
13 करोड़ रुपये की कीमत और सिर्फ 15 रन। इस हिसाब से लिविंगस्टन का हर रन सनराइजर्स हैदराबाद को करीब 86.7 लाख रुपये का पड़ा, यानी लगभग 1 करोड़ रुपये प्रति रन।
6 / 6
पिछले सीजन RCB को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले लियम लिविंगस्टन इस बार अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। महंगी कीमत और सीमित मौके के बीच उनका IPL 2026 अभियान निराशाजनक रहा।