Manish Pandey: कार्तिक त्यागी के खिलाफ RCB के बल्लेबाज टिम डेविड ने शॉट मारा। गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री लाइन की ओर निकल ही रही थी कि तभी चीते की रफ्तार से मनीष पांडे ने ऐसा कैच पकड़ा जिससे हर किसी ने अपने दांतों तले उंगली दबा ली।
गेंदबाज ने पकड़ा सिर, विराट कोहली की आंखे फटी... लाइव मैच में पांडे जी ने पकड़ा ऐसा लाजवाब कैच, RCB खिलाड़ियों ने दबाई दांतों तले उंगली
Table of Contents
Manish Pandey Catch and Virat Kohli Reaction: भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रायपुर में अपना मैच जीत लिया है लेकिन केकेआर की ओर से फील्डिंग का एक ऐसा लाजवाब नजारा देखने को मिला जिसे देखकर सबकी आंखे फटी की फटी रह गईं।
मैच में कार्तिक त्यागी के खिलाफ RCB के बल्लेबाज टिम डेविड ने शॉट मारा। गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री लाइन की ओर निकल ही रही थी कि तभी चीते की रफ्तार से मनीष पांडे (Manish Pandey) ने ऐसा कैच पकड़ा जिससे हर किसी ने अपने दांतों तले उंगली दबा ली।
Manish Pandey का जबरदस्त कैच
RCB के खिलाफ 13 मई को केकेआर के मनीष पांडे ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। 36 साल के मनीष पांडे ने टिम डेविड के चौके वाले शॉट को विकेट में बदलकर हर किसी को अचंभित कर दिया। उन्होंने टिम डेविड के शॉट को जमीन छूने से पहले ही अपनी मुट्ठी में जकड़ लिया। ये सब इतना जल्दी हुआ कि सबको लगा जैसे नजरों का धोखा है।
Manish Pandey deserves a special appreciation for taking one of the greatest ever catches.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 13, 2026
- The reaction of Tyagi, David and Kohli says it all, Kohli personally went and hugged him. ❤️ pic.twitter.com/rnvopYEW1w
मनीष पांडे ने जो किया उसे देखकर टिम डेविड को तो जैसे यकीन ही नहीं हुआ। यही वजह रही कि ये जांचने के लिए कि कैच सही है या नहीं तीसरे अंपायर की मदद लेनी पड़ी लेकिन पांडे जी ने जो किया उसे तीसरे अंपायर भी नहीं झुठला सके। टिम डेविड को एक हैरान कर देने वाले कैच का शिकार होकर डग आउट जाना पड़ा।

Manish Pandey के कैच से कोहली भी हैरान
मनीष पांडे जहां कैच लेने का बाद ऐसे रिएक्ट कर रहे थे जैसे यह नॉर्मल हो। लेकिन मैदान पर मौजूद अन्य सभी का रिएक्शन देखने लायक था। गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपना सिर पकड़ लिया। नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट कोहली का मुंह खुला रह गया। बल्लेबाज टिम डेविड को तो कुछ समय ही नहीं आया। वह कुछ देर क्रीज में ही खड़े रहे और इधर-उधर देख रहे थे।
View this post on Instagram
Manish Pandey के कैच की चर्चा
मनीष पांडे IPL के साथ शुरूआती सीजन से जुड़े हैं। RCB के खिलाफ मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। उन्होंने गेंदबाजी भी नहीं की लेकिन जो एक कैच उन्होंने लपका उसके लिए उनकी चर्चा अब इस पूरे सीजन होती रहेगी। जब-जब IPL के बेस्ट कैच की चर्चा होगी उसमें मनीष पांडे के इस कैच का जिक्र जरूर होगा।
IPL 2026 में CSK को लगा तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर पूरे सीजन से बाहर; बीच टूर्नामेंट लौटा अपने देश