World Cup Final: नवंबर 2023 में टूटा था दिल, 2 साल बाद उसी महीने भारत ने जीता वर्ल्ड कप का खिताब; रोहित का रिएक्शन वायरल

Womens World Cup Final, November: नवंबर के महीने ने 2 साल बाद भारतीय फैंस को खुश होने का मौका दिया। 2023 का नवंबर भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए किसी गहरे जख्म से कम नहीं था, जो 2025 में भर गया।

iconPublished: 03 Nov 2025, 08:35 AM
iconUpdated: 03 Nov 2025, 08:41 AM

Womens World Cup Final, November: भारतीय टीम ने 02 नवंबर, रविवार को दक्षिण अफ्रीका को हराते हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीता। इस जीत ने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। इससे ठीक 2 साल पहले नवंबर (November) के महीने में ही टीम इंडिया को वर्ल्ड कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। अब उसी महीने में टीम इंडिया को जीत मिली, जिस पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का रिएक्शन वायरल हो गया।

पंजाब किंग्स की तरफ से हिटमैन की 2 तस्वीरें शेयर की गईं। इन तस्वीरों में रोहित के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है, साथ ही वह काफी इमोशनल भी दिख रहे हैं। मानिए ऐसा लग रहा हो कि जैसे 2023 वनडे वर्ल्ड कप में जैसे उनकी कप्तान वाली टीम इंडिया की हार का बदला पूरा हो गया हो।

नवंबर में हुआ बदलाव (November)

इस तस्वीर को शेयर करते हुए पंजाब किंग्स की तरफ से लिखा गया, "वह नवम्बर जो अधिक दयालु होगा!" 2 साल पहले नवंबर ने भारतीय क्रिकेट फैंस को बहुत जख्म दिए थे, जिन्हें अब भारत की महिला टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर भर दिए हैं।

2023 के नवंबर में टूटा था भारतीय फैंस का दिल (November)

बता दें कि 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल 19 नवंबर को खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से था। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत हासिल कर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ करोड़ों भारतीयों का दिल टूट गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Pat Cummins (@patcummins30)

महिला टीम ने दर्ज की शानदार जीत (November)

Indian women Team

वहीं 2025 के महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराते हुए शानदार जीत अपने खाते में डाली। नवी मुंबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने 52 रनों से जीत अपने खाते में डाली। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 50 ओवर में 298/7 रन बोर्ड पर लगाए थे। फिर रन चेज के लिए उतरी अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई।

Read more: INDW vs SAW: भारत ने रचा इतिहास, फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया, दीप्ति शर्मा ने खोला पंजा

Shafali Verma: बैट से रन बरसाने के बाद शेफाली वर्मा ने बॉल से भी दिखाया दम, 2 अहम विकेट चटकाकर तोड़ी साउथ अफ्रीका की कमर

IND vs SA Final: फाइनल में ऋचा घोष का टर्बो चार्ज! 34 रनों के साथ वर्ल्ड कप में बनाया नया रिकॉर्ड