Womens WC 2025 Prize Money: भारतीय टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीता। तो आइए जानते हैं कि इस जीत के बाद टीम इंडिया को कितनी रकम मिली।
Womens WC 2025 Prize Money: महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया को मिली कितनी रकम? हारने अफ्रीका पर भी बरसे करोड़ों
Womens WC 2025 Prize Money: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल रविवार (02 नवंबर) को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 52 रनों से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह भारत की महिला टीम की पहली आईसीसी ट्रॉफी रही।
तो आइए जानते हैं कि वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया को कितनी रकम (Womens WC 2025 Prize Money) मिली। बता दें कि फाइनल में हारने वाली दक्षिण अफ्रीका को भी करोड़ों रुपये की रकम मिली।
वर्ल्ड कप के लिए कुल प्राइज मनी (Womens WC 2025 Prize Money)
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए कुल 13.88 मिलियन यूएस डॉयलर (करीब 122.5 करोड़ भारतीय रुपये) की प्राइज मनी का एलान किया था। न्यूजीलैंड में खेले गए पिछले महिला वर्ल्ड कप के लिए कुल प्राइज मनी 3.5 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 30 करोड़ भारतीय रुपये) थी। इस बार की प्राइज मनी में कुल 297% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

जीतने वाली टीम इंडिया को मिली कितनी रकम (Womens WC 2025 Prize Money)
तो आपको बता दें कि महिला वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया को आईसीसी की तरफ से 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 39.55 करोड़ भारतीय रुपये) मिलेंगे।
हारने वाली अफ्रीका पर हुई करोड़ों की बरसात (Womens WC 2025 Prize Money)
भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार झेलकर रनरअप बनने वाली दक्षिण अफ्रीका पर भी करोड़ों रुपये की बरसात हुई। आईसीसी ने रनरअप टीम के लिए 2.24 मिलियन डॉलर (करीब 19.77 करोड़ भारतीय रुपये) की रकम का एलान किया था।

भारत ने 52 रन से जीता फाइनल
गौरतलब है कि नवी मुंबई की डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बनाए। इस दौरान टीम के लिए शेफाली वर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 78 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 87 रन स्कोर किए।
फिर रन चेज के लिए मैदान पर उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। बाकी शेफाली वर्मा ने 2 और श्रीचरणी ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।