केकेआर के खिलाफ विराट कोहली ने शतक जड़कर रचा इतिहास, कई बड़े कीर्तिमान किए अपने नाम

विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ नाबाद 106 रन की धमाकेदार पारी खेलकर आरसीबी को जीत दिलाई। इस शतक के साथ उन्होंने आईपीएल और टी20 क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

iconPublished: 14 May 2026, 04:03 PM
iconUpdated: 14 May 2026, 04:12 PM
Virat Kohli broke multiple record after century vs KKR: आईपीएल 2026 में विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा बल्लेबाज क्यों कहा जाता है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज ने नाबाद 106 रन की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को दमदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में फिर से पहले स्थान पर पहुंच गई, जबकि कोहली ने अपनी इस सेंचुरी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

कोहली (Virat Kohli) की ये पारी सिर्फ एक शतक नहीं थी, बल्कि इतिहास रचने वाली इनिंग साबित हुई। उन्होंने इस दौरान कई बड़े खिलाड़ियों की बराबरी की, कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किए और आईपीएल में अपनी बादशाहत को और मजबूत कर लिया। खास बात ये रही कि उनकी इस पारी ने फैंस को पुराने विराट की याद दिला दी, जो बड़े मैचों में अकेले दम पर मुकाबला पलट देते थे।

प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में रोहित शर्मा की बराबरी

केकेआर के खिलाफ मैच जिताऊ शतक लगाने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। अब दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के नाम 21-21 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दर्ज हो चुके हैं, जो उनकी लगातार शानदार बल्लेबाजी का सबूत है।

जॉस बटलर के खास रिकॉर्ड की बराबरी

विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस सेंचुरी के साथ जॉस बटलर के एक बेहद खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। आईपीएल में अब तक सिर्फ बटलर ही ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ दो-दो शतक लगाए थे, लेकिन अब कोहली भी इस क्लब में शामिल हो गए हैं। बटलर ने आरसीबी और केकेआर के खिलाफ दो-दो शतक लगाए हैं, जबकि विराट ने गुजरात लायंस और केकेआर के खिलाफ ये कारनामा किया है।

रन चेज में तीसरा शतक लगाकर Virat Kohli ने बनाया रिकॉर्ड

कोहली (Virat Kohli) ने रन चेज में अपना तीसरा आईपीएल शतक लगाकर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड सिर्फ जॉस बटलर के नाम था, लेकिन अब विराट भी इस मुकाम तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा आरसीबी और केकेआर मुकाबलों में अब तक लगे तीन शतकों में दो अकेले विराट के बल्ले से आए हैं।

Virat Kohli remained unbeaten in 105, guiding RCB to a win, Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, IPL 2026, Raipur, May 13, 2026

टी20 क्रिकेट में डेविड वार्नर की बराबरी

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अब डेविड वार्नर की बराबरी कर ली है। दोनों खिलाड़ियों के नाम अब टी20 क्रिकेट में 10-10 शतक दर्ज हो चुके हैं। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में विराट पहले ही नंबर-1 पर हैं और अब उनके नाम 9 आईपीएल शतक हो गए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर मौजूद जॉस बटलर के खाते में 7 सेंचुरी हैं।

Read More: गेंदबाज ने पकड़ा सिर, विराट कोहली की आंखे फटी... लाइव मैच में पांडे जी ने पकड़ा ऐसा लाजवाब कैच, RCB खिलाड़ियों ने दबाई दांतों तले उंगली

RCB vs KKR: विराट कोहली के तूफानी शतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, केकेआर को 6 विकेट से हराकर टॉप पर पहुंची आरसीबी

RCB vs KKR: विराट कोहली के तूफानी शतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, केकेआर को 6 विकेट से हराकर टॉप पर पहुंची आरसीबी