टी20 टीम से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन सामने आया है। भारतीय बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी में नए स्क्वॉड को लेकर कुछ लिखा है।
टीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन आया सामने, इंस्टाग्राम पर डाली स्टोरी
Table of Contents
Suryakumar Yadav reaction on getting dropped: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जब आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया तो सबसे ज्यादा चर्चा सूर्यकुमार यादव को लेकर हुई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान को न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया बल्कि उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। इस फैसले ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया, क्योंकि सूर्या की कप्तानी में भारत ने हाल के वर्षों में शानदार सफलता हासिल की थी।
बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान नियुक्त किया है, जबकि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को स्क्वॉड में भी जगह नहीं मिली। इस बड़े फैसले के बाद फैंस को सूर्या के रिएक्शन का इंतजार था। अब भारतीय बल्लेबाज ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है, जो तेजी से वायरल हो रही है।
इंस्टाग्राम स्टोरी में दिया पहला रिएक्शन
टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की। उन्होंने नए भारतीय स्क्वॉड की तस्वीर पोस्ट करते हुए बेहद छोटा लेकिन खास संदेश लिखा। सूर्या ने अपनी स्टोरी में लिखा, "इस टैलेंटेड ग्रुप को आगे आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं।" इसके साथ उन्होंने भारतीय तिरंगे का इमोजी भी लगाया। उनके इस संदेश को फैंस सकारात्मक सोच और टीम के प्रति उनके समर्थन के तौर पर देख रहे हैं।
कप्तान के तौर पर शानदार रहा Suryakumar Yadav का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम की नियमित टी20 कप्तानी संभाली थी। उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने किसी भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में हार का सामना नहीं किया। इसके अलावा भारत ने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी अपने नाम किया। कप्तान के तौर पर सूर्या का रिकॉर्ड शानदार रहा, लेकिन बल्लेबाजी में लगातार गिरते प्रदर्शन ने उनकी जगह पर सवाल खड़े कर दिए थे।
A sterling example in leadership 👏
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
It was a truly memorable tenure for Surya Kumar Yadav as #TeamIndia's T20I captain that culminated into a historic ICC Men's T20 World Cup victory 🫡@surya_14kumar pic.twitter.com/WlJwpGJX98
खराब फॉर्म बनी सबसे बड़ी वजह
पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बल्ला अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था। टी20 वर्ल्ड कप के बाद उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी देखने को मिली और आईपीएल 2026 में भी वह बड़ा प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। चयनकर्ताओं ने भविष्य की योजनाओं और मौजूदा फॉर्म को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम से बाहर रखने का फैसला लिया। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी स्पष्ट कर चुके हैं कि यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन टीम के भविष्य को देखते हुए जरूरी माना गया।
श्रेयस अय्यर के सामने होगी बड़ी चुनौती
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की जगह अब श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम की कमान संभालेंगे। हालांकि उनके लिए यह जिम्मेदारी आसान नहीं रहने वाली है। अय्यर के पास आईपीएल में कप्तानी का लंबा अनुभव है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार वह टीम की अगुवाई करेंगे। आयरलैंड दौरे से उनकी कप्तानी का आगाज होगा, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज उनके नेतृत्व की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जा रही है।
VIDEO: लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, सात समंदर पार दिखी दीवानगी
‘सीनियर के बिना...’ अफगानिस्तान मैच से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान, इस ऑलराउंडर की बताई कमी
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली राहत, फिट हुए मोहम्मद सिराज