IND vs AFG Day 1: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए बड़े स्कोर की निभ रखी है जहां शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतक जड़ा।
IND vs AFG Day 1: केएल राहुल और शुभमन गिल के शानदार शतकों से भारत ने बनाई मजबूत पकड़, पहले दिन अफगानिस्तान पर पूरी तरह रहा दबदबा
IND vs AFG Day 1 Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। हालांकि यह मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, लेकिन दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
गिल का यह फैसला पहले दिन पूरी तरह सही साबित हुआ। भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। पहले दिन शुभमन गिल और केएल राहुल ने बेहतरीन शतक जड़े, जिसकी बदौलत टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई और अब विशाल स्कोर की ओर बढ़ रही है।
IND vs AFG: विशाल स्कोर की तरफ बढ़ी टीम इंडिया
पहले दिन के खेल में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुरुआत से ही टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने सकारात्मक अंदाज में रन बनाए और अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला विकेट जल्दी गिर गया, लेकिन इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने पारी को संभाल लिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए और टीम अब बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है।
Stumps on Day 1️⃣
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
Fabulous centuries from Captain Shubman Gill and Vice-captain KL Rahul power #TeamIndia's charge 💪
We will resume proceedings tomorrow at 368/3 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/sjVmjH8WLv
IND vs AFG: केएल राहुल और शुभमन गिल ने जड़े शतक
इस मुकाबले (IND vs AFG) में पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा। उनके बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। गिल पहले दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर डटे रहे और नाबाद लौटे, जबकि राहुल शतक पूरा करने के बाद पवेलियन लौट गए। इन दोनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत भारत ने पहले दिन बड़ा स्कोर खड़ा किया।

IND vs AFG: कैसा रहा पहले दिन का खेल
पहले दिन भारत को 41 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सुदर्शन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाकर आउट हुए।
तीसरे विकेट के लिए केएल राहुल और शुभमन गिल ने 67 रन जोड़े। राहुल ने अपना शतक पूरा किया, लेकिन 100 रन के स्कोर पर उनका विकेट गिर गया। इसके बाद ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अब तक 121 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर नाबाद लौटे।
READ MORE HERE...
VIDEO: लॉर्ड्स टेस्ट में गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, सात समंदर पार दिखी दीवानगी
‘सीनियर के बिना...’ अफगानिस्तान मैच से पहले कुलदीप यादव का बड़ा बयान, इस ऑलराउंडर की बताई कमी
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली राहत, फिट हुए मोहम्मद सिराज