एशिया कप 2025 से पहले दावा किया जा रहा था कि पाकिस्तानी ओपनर जसप्रीत बुमराह के खिलाफ 6 छक्के लगाएंगे, लेकिन वे ओमान के खिलाफ सिर्फ एक गेंद खेलकर डक पर आउट हो गए।
जो पाकिस्तानी बल्लेबाज बुमराह को लगाने वाला था 6 छक्कें, ओमान के खिलाफ एक ही गेंद पर हुआ आउट
भारत के खिलाफ किसी भी टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तानी टीम की ओर से अक्सर बड़े-बड़े दावे और बयान सुनने को मिलते हैं। फैंस और एक्सपर्ट्स कई हसीन सपने देखते हैं, लेकिन हकीकत अक्सर इनसे उलट होती है। इस बार की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।
एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भी ऐसा ही हुआ और एक पूर्व खिलाड़ी ने दावा कर दिया था कि पाकिस्तानी युवा बल्लेबाज साइम अयूब भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर 6 छक्के लगाएंगे। मगर बुमराह पर छक्के लगाना तो दूर, इस युवा बल्लेबाज को ओमान जैसी टीम ने भी पहले ही मैच में आउट कर दिया।
Saim Ayub ओमान के खिलाफ गोल्डन डक पर हुए आउट
पाकिस्तानी टीम ने 12 सितंबर को सलमान अली आगा की कप्तानी में अपना पहला मैच ओमान के खिलाफ खेला। यह ग्रुप ए का मैच था, जिसमें भारत और UAE भी शामिल हैं। मगर यह मुकाबला पाकिस्तान के युवा ओपनर साइम अयूब (Saim Ayub) के लिए खुशहाल नहीं रहा।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और मैच की दूसरी ही गेंद पर पहला विकेट गिर गया। पहली गेंद पर साहिबजादा फरहान ने एक रन लिया और अयूब (Saim Ayub) स्ट्राइक पर आए। मगर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाह फैसल के सामने अयूब सिर्फ एक ही गेंद खेल सके और LBW आउट हो गए। उनका खाता भी नहीं खुला और वे ‘गोल्डन डक’ का शिकार बन गए।
A wicket gifted 🎁
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 12, 2025
Oman got off to the best possible start, trapping Saim Ayub plumb in front of the sticks. ☝️#PAKvOMAN #DPWorldAsiaCup2025 #ACC pic.twitter.com/0Yf3IwQsGJ
बुमराह पर 6 छक्के लगाने का दावा धरा का धरा रह गया
पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज तनवीर अहमद ने पहले दावा किया था कि एशिया कप में अयूब (Saim Ayub) बुमराह के एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ सकते हैं। हालांकि, जसप्रीत बुमराह के खिलाफ आज तक किसी भी फॉर्मेट में कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज एक भी छक्का नहीं लगा सका है। ऐसे में 6 छक्के तो दूर, अयूब के लिए एक भी छक्का लगाना भी बड़ी बात होती।
Read More Here:
IND vs PAK: भारत या पाकिस्तान... एशिया कप 2025 के लिए किसके पास है मजबूत गेंदबाजी दस्ता?
एशिया कप के बीच बीसीसीआई ने दी Shreyas Iyer को बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे कप्तानी