BAN vs PAK 2nd T20I: बांग्लादेश ने फिर उधेड़ी पाकिस्तान की बखिया, दूसरी टी20 जीतकर रचा इतिहास, पहली बार अपने नाम की सीरीज

BAN vs PAK 2nd T20I Match: बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जीत दर्ज की।

iconPublished: 22 Jul 2025, 09:15 PM
iconUpdated: 22 Jul 2025, 11:34 PM

BAN vs PAK 2nd T20I Match Highlights: बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को पहली बार टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हराया। सीरीज के दूसरे मुकाबले में 8 रन से जीत हासिल कर मेजबान बांग्लादेश ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर इतिहास रच दिया। ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में बांग्लादेश ने इस ऐतिहासिक कारनामे को अंजाम दिया।

पाकिस्तान तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर है। सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई थी। अब सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान 8 को विकेट से हराकर उनके खिलाफ फॉर्मेट की पहली सीरीज जीती।

टॉस जीतकर पाकिस्तान का गलत फैसला (BAN vs PAK 2nd T20I)

मुकाबले के लिए पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल गलत साबित हुआ। हालांकि गौर करने वाली बात यह रही कि पहले बैटिंग करने वाली बांग्लादेश भी 150 रनों का आंकड़ा नहीं छू सकी थी।

BAN vs PAK 2nd T20I

लो स्कोरिंग मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को रौंदा

पहले बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी बांग्लादेश टीम 20 ओवर में 133 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस टोटल को देखकर लगा कि पाकिस्तान आसानी से जीत हासिल कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बांग्लादेश की बैटिंग के दौरान पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा, अब्बास अफरीदी और अहमद दानियाल ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए।

रन चेंज में पाकिस्तान हुई फुस्स

134 रनों के छोटे से टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम 19.2 ओवर में सिर्फ 125 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस दौरान टीम के लिए नंबर आठ पर उतरे ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने 51 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। रन चेज में फहीम अशरफ पाकिस्तान की पहली और आखिरी उम्मीद नजर आए। वहीं टीम के कुल 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।

Read more: Shubman Gill Press Conference: जैक क्रॉली से लेकर अंशुल कंबोज तक... शुभमन गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें

हो गया साफ... मैनचेस्टर में बैटिंग के साथ कीपिंग भी करते दिखेंगे ऋषभ पंत, कप्तान शुभमन गिल ने दिया बड़ा अपडेट

मैनचेस्टर से पहले कुलदीप यादव और केविन पीटरसन में हुई बहसबाजी! 'मिस्ट्री' स्पिनर ने दिया करारा जवाब

चौथे टेस्ट से कटा करुण नायर का पत्ता! मिली घर वापसी की परमिशन, इंग्लैंड दौरे में बुरी तरह फ्लॉप