Rohit Sharma Birthday: जन्मदिन पर चहल ने किया Prank, सिलेब्रिटीज ने कुछ ऐसे किया बर्थडे विश

टीम इंडिया के शरारती और नटखट खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने एक बार फिर अपनी शरारत का नमूना पेश किया। उन्होंने बर्थ डे बॉय रोहित शर्मा को अपनी शरारत का शिकार बनाया।

New Update
yuzi rohit  .png

image credit rajasthan royals twitter

30 अप्रैल को IPL 2023 के 42वें मैच में  मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से होगा। ये आईपीएल इतिहास का 1000वां मैच होगा। इस वजह से तो ये मैच खास है ही, साथ ही इसके खास होने की वजह इस दिन टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Birthday) का जन्मदिन होना भी है। दोनों टीमें इस मैच की तैयारियों में ज़ोर शोर से जुटी हैं। 

इसी बीच टीम इंडिया के शरारती और नटखट खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने एक बार फिर कैमरे के सामने अपनी शरारत का नमूना पेश किया। उन्होंने बर्थ डे बॉय रोहित शर्मा को अपनी शरारत का शिकार बनाया। रोहित शर्मा और चहल का ब्रोमांस वैसे भी बहुत फेमस है। जब भी मौका मिलता है, वो रोहित को छेड़ते रहते हैं। इस बार भी उनका इरादा रोहित को छेड़ कर गली खाने का था, फिर क्या हुआ  जानें। 

ये भी पढ़ेंः Rohit-Ritika Love Story: रोमांटिक मूवी से कम नहीं है रोहित और रितिका की लव स्टोरी, स्टेडियम में किया था प्रपोज

चहल ने किया हिट मैन के साथ किया मजाक 

 

 

कैमरे पर ये कह कर कि 'मै गाली खाने जा रहा हूँ।' वो रोहित शर्मा के पास पानी की बोतल लेकर पहुंच जाते हैं। जाकर वो रोहित के गले लगते हैं और ऐसा दिखाते हैं, जैसे उन्होंने रोहित के ऊपर कुछ गिराया हो। वो रोहित के गाली देने का इंतजार करते हैं। रोहित को भी शक होता है कि चहल ने कुछ गड़बड़ की है, इसलिए वो देखने का प्रयास करते हैं कि यूजी ने क्या गिराया है। लेकिन कुछ नहीं दिखता है, मूड अच्छा होने के कारण वो चहल को कुछ नहीं बोलते। 

यूजी की गाली खाने की हसरत अधूरी रह जाती है। इस मौके पर यशस्वी जायसवाल भी वहाँ खड़े थे। इस वीडियो को राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 'दोनों के बीच जो शानदार बॉंडिंग है वो कभी बदलने वाली नहीं है।' इस वीडियो को लोग खूब एंजॉय कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः DC vs SRH मैच के दौरान आपस में भिड़े फैंस, जमकर चले लात-घूंसे; VIDEO

जन्मदिन पर मिल रहीं हैं रोहित को बधाई   

 

 

Latest Stories