जन्मदिन पर कभी नहीं चला Rohit Sharma का बल्ला, 3 मैच हर बार फ्लॉप

Rohit Sharma का आज 36वां जन्मदिन हैं। हिटमैन का जन्म 30 अप्रैल 1987 में नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। टीम इंडिया के कप्तान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक पारियां खेलीं।

New Update
Rohit Sharma 7

Rohit Sharma, Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का आज 36वां जन्मदिन हैं। हिटमैन का जन्म 30 अप्रैल 1987 में नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। टीम इंडिया के कप्तान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक पारियां खेलीं। कई ऐसे कीर्तिमान भी स्थापित किए, जिनको तोड़ पाना शायद ही मुमकिन हो। लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर रोहित का बल्ला कभी नहीं चला।

IPL 2023 में आज टूर्नामेंट का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। निश्चित तौर पर आज भारी संख्या में फैंस रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए स्टेडियम पहुंचेंगे। सभी की निगाहें हिटमैन से एक यादगार पारी की भी होगी। लेकिन क्या रोहित अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दे पाएंगे...

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma Birthday: मुफलिसी में बीता बचपन, बतौर ऑफ स्पिनर किया करियर शुरू; 5 IPL जीतने वाले इकलौते कप्तान

Rohit Sharma Birthday

कभी नहीं चला बल्ला

रोहित शर्मा का कद वर्ल्ड क्रिकेट में काफी बड़ा है। इसलिए जब-जब वह मैदान पर उतरते हैं, फैंस की नजरें मानो उन पर ठहर सी जाती है। सभी उम्मीद करते हैं कि वह जरूर बड़ी पारी खेलेंगे। खासतौर पर जब उनके बर्थ-डे के मौके पर उनकी टीम का मैच पड़ जाए तब...

हालांकि, बतौर खिलाड़ी रोहित के लिए उनका जन्मदिन कुछ खास नहीं रहा। दरअसल, उन्होंने अपने बर्थ-डे के दिन 3 आईपीएल मैच खेले और तीनों में फ्लॉप रहे। 

जन्मदिन पर रोहित शर्मा का बल्लेबाजी रिकॉर्ड 

आज ना सिर्फ दुनियाभर के फैंस बल्कि खुद रोहित शर्मा भी अपने जन्मदिन के मौके पर अपने इस खराब रिकॉर्ड को सुधारना चाहेंगे।

Arjun Tendulkar 1

फॉर्म नहीं है साथ 

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो वह कुछ खास लय में नहीं है। अब तक 7 मैचों में उन्होंने 25.86 की औसत और 135 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 181 रन बनाए हैं, जिसमें मात्र एक अर्धशतक शामिल है।

वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हिटमैन के रिकॉर्ड की बात करें, तो उन्होंने 26 मुकाबलों में 21.52 की औसत और 125.41 के स्ट्राइक रेट से कुल 538 रन बनाए हैं। 25 पारियों में वह केवल 2 ही अर्धशतक लगा सके।

ये भी पढ़ें- रोमांटिक मूवी से कम नहीं है रोहित और रितिका की लव स्टोरी, स्टेडियम में किया था प्रपोज

Latest Stories