पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने के बाद, भारतीय महिला हॉकी टीम नए ओलंपिक चक्र की शुरुआत महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 से करने जा रही है। इस टूर्नामेंट का आयोजन सोमवार से बिहार के नव-निर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में होगा, जहां टीम अपना महाद्वीपीय खिताब बचाने उतरेगी।

इस बार टीम की कप्तानी 22 वर्षीय मिडफील्डर सलीमा टेटे करेंगी, जबकि पूर्व कप्तान और अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया युवा बिचू देवी खारीबाम के साथ गोलकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी। सलीमा को 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव है, और उनका साथ देंगी उप-कप्तान और फॉरवर्ड नवनीत कौर। वहीं, उदीता और ज्योति टीम की डिफेंस लाइन का नेतृत्व करेंगी।

यह भारतीय महिला टीम के नए कोच हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहला बड़ा टूर्नामेंट भी है, जिन्होंने पूर्व कोच जेनेके शोपमैन की जगह ली है। शोपमैन के कार्यकाल में भारतीय टीम ओलंपिक क्वालीफाई करने में विफल रही थी। भारत के सामने इस खिताब को लगातार दूसरी बार जीतने की चुनौती होगी। टूर्नामेंट में मजबूत टीमें शामिल होंगी, जिनमें पेरिस 2024 के ओलंपिक रजत पदक विजेता पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, कोरिया, जापान, मलेशिया और थाईलैंड भी प्रतिस्पर्धा में उतरेंगी।

लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सभी मैच SonyLiv पर लाइव स्ट्रीमिंग के साथ सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और डीडी स्पोर्ट्स चैनलों पर प्रसारित किए जाएंगे। सोनी लिव पर आराम से कही भी इन मुकाबलों का लुप्त उठा सकते हो।

भारत का शेड्यूल :

- 11 नवंबर, सोमवार: भारत बनाम मलेशिया – शाम 4:45 बजे

- 12 नवंबर, मंगलवार: भारत बनाम दक्षिण कोरिया – शाम 4:45 बजे

- 14 नवंबर, गुरुवार: भारत बनाम थाईलैंड – शाम 4:45 बजे

- 16 नवंबर, शनिवार: भारत बनाम चीन – शाम 4:45 बजे

- 17 नवंबर, रविवार: भारत बनाम जापान – शाम 4:45 बजे

- 19 नवंबर, मंगलवार: सेमीफाइनल – दोपहर 2:15 बजे

- 20 नवंबर, बुधवार: फाइनल – शाम 4:45 बजे

READ MORE HERE :

IND vs SA 1st T20 Match: टीम इंडिया के स्पिनर्स ने दिखाया जादू, पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने दर्ज की 61 रनों से जीत

'टीम को खुद से आगे रखना...' अफ्रीका के खिलाफ मैन ऑफ द मैच अवाॉर्ड जीतने के बाद Sanju Samson ने दिया बड़ा बयान

'मुझे पता ही नहीं ....' पहले टी20 मैच में जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान Suryakumar Yadav, फैंस भी हुए हैरान

IND vs SA 1st T20 Match: Varun Chakravarthy ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में किया शानदार प्रदर्शन

खेल जगत की छोटी बड़ी सभी खबरों पर अपडेट रहने के लिए Sports Yaari से जुड़ें। जहां आपको आईपीएल से लेकर वर्ल्ड कप तक की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें। Sports Yaari में न सिर्फ खबरें बल्कि लाइव अपडेट,क्रिकेट वीडियो,वेब स्टोरी के साथ ही क्रिकेट न्यूज भी आपको मुफ्त में मिलेंगी।