प्राइस टैग में खो गई Smriti Mandhana की चमक... करीब 2.5 लाख का पड़ा एक रन, फ्लॉप रहीं सबसे महंगी खिलाड़ी

विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2023) में लीग स्टेज के मुकाबले अब खत्म हो चुके हैं। प्लेऑफ के लिए दिल्ली कैपिटल्स महिला, मुंबई इंडियंस महिला और यूपी वारियर्स ने क्वालिफाई किया है।

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana: Image credit: RCB

New Update

Smriti Mandhana WPL 2023, RCBW, WPL, WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2023) में लीग स्टेज के मुकाबले अब खत्म हो चुके हैं। प्लेऑफ के लिए दिल्ली कैपिटल्स महिला,  मुंबई इंडियंस महिला और यूपी वारियर्स ने क्वालिफाई किया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (Royal Challengers Bangalore Women) और गुजरात जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी और बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का पहले सीजन में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। ऑक्शन में 3 करोड़ 40 लाख रुपये पाने वालीं मंधाना ने इस सीजन 8 मैचों में मात्र 149 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 37 रन रहा। उनके एक रन की कीमत 2 लाख 28 हजार 187 रुपये के आसपास रही।

ये भी पढ़ें: IPL: आखिरी सीजन को यादगार बना सकते MS Dhoni! 3 रिकॉर्ड्स पर होगी नजर

5 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला

ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले गए इस मुकाबले को दिल्ली ने 60 रन से जीता। बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मैच में 23 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 1 छक्का निकला।

6 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला

ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले गए इस मुकाबले को मुंबई ने 9 विकेट से जीता। बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मैच में 17 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। 

8 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला

ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले गए इस मुकाबले को गुजरात ने 11 रन से जीता। बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मैच में 14 गेंदों पर 18 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। 

10 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला बनाम यूपी वारियर्स

ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले गए इस मुकाबले को यूपी वारियर्स ने 10 विकेट से जीता। बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मैच में 6 गेंदों पर 4 रन की पारी खेली।

13 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला

डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में खेले गए इस मुकाबले को दिल्ली ने 6 विकेट से जीता। बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मैच में 15 गेंदों पर 8 रन की पारी खेली।

15 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला

डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में खेले गए इस मुकाबले को बैंगलोर ने 5 विकेट से जीता। इस मैच में आरसीबी कप्तान खाता तक नहीं खोल सकी थीं।

18 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला

ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले गए इस मुकाबले को बैंगलोर ने 8 विकेट से जीता था। बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मैच में 31 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। 

21 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला

डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में खेले गए इस मुकाबले को मुंबई ने 4 विकेट से जीता। बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मैच में 25 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया।

ये भी पढ़ें: UPW vs DCW: दिल्ली ने यूपी को 5 विकेट से हराया, सीधे फाइनल में पहुंची

ये भी पढ़ें: यह दिग्गज IPL में नहीं लगा सके शतक, कुछ पहले सीजन से हैं लीग का हिस्सा

#Smriti Mandhana #WPL #WPL 2023 #Royal Challengers Bangalore Women #RCBW #Womens Premier League 2023 #Smriti Mandhana WPL 2023
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe