यह दिग्गज IPL में नहीं लगा सके शतक, कुछ पहले सीजन से हैं लीग का हिस्सा

आईपीएल 2023 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 31 मार्च को गुजरात और चेन्नई के बीच मुकाबले के साथ लीग का आगाज होगा। फैंस को 16वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। वह एक बार फिर अपने चहेते खिलाड़ियों को तूफानी पारी खेलते हुए देखना चाहेंगे।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
MS Dhoni, Dinesh Karthik

MS Dhoni, Dinesh Karthik: Image credit: google

IPL 2023, IPL, IPL Records: आईपीएल 2023 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 31 मार्च को गुजरात और चेन्नई के बीच मुकाबले के साथ लीग का आगाज होगा। फैंस को 16वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। वह एक बार फिर अपने चहेते खिलाड़ियों को तूफानी पारी खेलते हुए देखना चाहेंगे। आईपीएल में अब तक क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 6 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके बल्ले से 5 शतक निकले हैं। वहीं कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी भी है जिन्होंने आईपीएल (IPL) में एक भी शतक नहीं लगाया है। धोनी, कार्तिक से लेकर गंभीर तक इस लिस्ट में शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL: 10 बार हुआ है ऐसा, जब दोनों ओपनर्स नहीं खोल सके खाता; देखें लिस्ट

एमएस धोनी (MS Dhoni)

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल (IPL) में अब तक खेले 234 मैच की 206 पारियों में 39.20 की औसत और 135.20 के स्ट्राइक रेट से 4978 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले। आईपीएल में माही का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन है। वह पहले सीजन से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं, लेकिन उनके बल्ले से अब तक एक भी शतक नहीं निकला है।

IPL 2023, IPL, MS Dhoni, CSK, SPORTSYAARI
MS Dhoni: Image credit: google

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

कार्तिक ने अपने करियर में 229 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 26.85 की औसत और 132.65 के स्ट्राइक रेट से 4376 रन बनाए हैं। लीग में उन्होंने 20 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 97 रन है। वह आईपीएल में अब तक एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। 

ये भी पढ़ें: जब दोनों ओपनर्स ने जड़ा था शतक, IPL के इतिहास में एक बार हुआ है ऐसा

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)

इन दिनों चोट से जूझ रहे श्रेयस अय्यर ने अपने करियर में अब तक 101 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 31.55 की औसत और 125.38 के स्ट्राइक रेट से 2776 रन बनाए हैं। IPL में उन्होंने 19 अर्धशतक लगाए हैं, उनका सर्वाधिक स्कोर 96 रन है।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer: Image credit: google

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

टी20 इंटरनेशनल में शानदार बल्लेबाजी से अपनी छाप छोड़ने वाले सूर्या ने अपने करियर में अब तक 123 IPL मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30.39 की औसत और 136.78 के स्ट्राइक रेट से 2644 रन बनाए हैं। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर 82 रन है।

शुभमन गिल (Shubman Gill)

इन फॉर्म सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने करियर में अब तक 74 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 32.20 की औसत और 125.25 के स्ट्राइक रेट से 1900 रन बनाए हैं। लीग में उन्होंने 14 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 96 रन है।

ये भी पढ़ें: IPL: आखिरी सीजन को यादगार बना सकते MS Dhoni! 3 रिकॉर्ड्स पर होगी नजर

रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa)

पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने वाले उथप्पा अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। हालांकि आईपीएल में उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला। उन्होंने अपने करियर में 205 आईपीएल मुकाबले खेले। इस दौरान रॉबिन ने 27.51 की औसत और 130.35 के स्ट्राइक रेट से 4952 रन बनाए। उथप्पा ने लीग में 27 अर्धशतक भी लगाए हैं। 

Robin Uthappa
Robin Uthappa: Image credit: google

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आईपीएल में 154 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 31.24 की औसत और 123.88 के स्ट्राइक रेट से 4217 रन बनाए। उन्होंने लीग में 36 अर्धशतक लगाए, लेकिन वह शतक से अछूते रहे। IPL में उनका सर्वाधिक स्कोर 93 रन है।

युवराज सिंह (Yuvraj Singh)

क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले चुके दिग्गज खिलाड़ी युवराज ने अपने करियर में 132 आईपीएल मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 24.77 की औसत और 129.72 के स्ट्राइक रेट से 2750 रन बनाए। आईपीएल में युवी ने 13 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 83 रन है।

ये भी पढ़ें: IPL: 8 ग्राउंड पर लीग स्टेज के मैच खेलेंगे MS Dhoni, जानें रिकॉर्ड

Latest Stories