IPL: 10 बार हुआ है ऐसा, जब दोनों ओपनर्स नहीं खोल सके खाता; देखें लिस्ट

इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 31 मार्च से आईपीएल 2023 का शुभारंभ होने जा रहा है। इस बार लीग में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ फ्रेंचाइजी के कप्तान बदले हुए नजर आएंगे तो कुछ के खिलाड़ी।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL, IPL 2023, IPL 2023 Record, sportsyaari

IPL, IPL 2023, IPL Record ; Image credit-Twitter

IPL, IPL 2023, indian premier league: इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 31 मार्च से आईपीएल 2023 का शुभारंभ होने जा रहा है। इस बार लीग में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ फ्रेंचाइजी के कप्तान बदले हुए नजर आएंगे तो कुछ के खिलाड़ी। मिनी ऑक्शन में सभी टीमों ने अपने को और मजबूत बनाने का प्रयास किया था। इस बीच हम आपको आईपीएल के एक रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 15 सीजन में अब तक 10 बार ऐसा हुआ है जब किसी फ्रेंचाइजी के दोनों ओपनर खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट (Opening Pair Both Dismissed for a Duck) गए (ipl duck record)। आइए जानते हैं कि कब ऐसा हुआ और कौन से खिलाड़ी डक का शिकार बने।

4 मई 2008: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल के पहले सीजन का 24वां मुकाबला 4 मई 2008 को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम 19 ओवर में 109 रन पर ही सिमट गई थी। सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल और स्टीफन फ्लेमिंग खाता तक नहीं खोल सके थे। सोहेल तनवीर ने दोनों को एलबीडब्ल्यू आउट किया था। राजस्थान ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीता था। तनवीर ने इस मैच में 6 विकेट चटकाए थे, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 

parthiv patel
parthiv patel, image credit: Google

2 मई 2009: राजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स

आईपीएल के दूसरे सीजन का 25वां मुकाबला 2 मई 2009 को राजस्थान रॉयल्स और डेक्कन चार्जर्स के बीच सेंट जॉर्ज पार्क, पोर्ट एलिजाबेथ में खेला गया था। डेक्कन चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए थे। 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत काफी खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) और स्वप्निल असनोदकर (Swapnil Asnodkar) खाता तक नहीं खोल सके थे। फिदेल एडवर्ड्स ने स्मिथ को शोएब अहमद के हाथों कैच आउट कराया था, तो वहीं असनोदकर रन आउट हुए थे। शुरुआती झटकों के बाद भी राजस्थान ने इस मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया था। 

Graeme Smith
Graeme Smith, image credit: google

4 मई 2009: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम डेक्कन चार्जर्स

आईपीएल के दूसरे सीजन का 29वां मुकाबला 4 मई 2009 को चेन्नई सुपर किंग्स और डेक्कन चार्जर्स के बीच बफेलो पार्क, ईस्ट लंदन में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 178 रन बनाए थे। 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेक्कन चार्जर्स की शुरुआत बेहद खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) और हर्शल गिब्स (Herschelle Gibbs) डक का शिकार हुए थे। गिलक्रिस्ट को एल्बी मोर्कल और गिब्स को सुदीप त्यागी ने आउट किया था। CSK ने यह मैच 78 रन से जीता था। 

Adam Gilchrist
Adam Gilchrist, Image credit: google

8 मई 2009: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स

आईपीएल के दूसरे सीजन का 35वां मुकाबला 8 मई 2009 को मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच बफेलो पार्क, ईस्ट लंदन में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई 116 रन पर सिमट गई थी। सलामी बल्लेबाज ल्यूक रोंची खाता खोले बिना ही रन आउट हुए थे। वहीं जेपी डुमिनी को डिर्क नैन्स ने कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया था। डुमिनी ने 4 गेंदों का सामना किया था और वह कोई भी रन नहीं बना सके थे। दिल्ली डेयरडेविल्स ने इस मैच को 7 विकेट से जीता था। 

jp duminy
jp duminy, Image credit: google

22 मई 2009: डेक्कन चार्जर्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स

आईपीएल 2009 का पहला सेमीफाइनल डेक्कन चार्जर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच 22 मई को सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में खेला गया था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे। दिल्ली के दोनों ओपनर गौतम गंभीर और डेविड वॉर्नर कोई भी रन नहीं बना सके थे। रयान हैरिस ने दोनों का विकेट चटकाया था। डेक्कन चार्जर्स ने 6 विकेट से यह मैच जीता था। 

gautam gambhir
Gautam Gambhir, Image credit: google

13 अप्रैल 2011: कोच्चि टस्कर्स बनाम पुणे वॉरियर्स

आईपीएल 2011 का 10वां मुकाबला कोच्चि टस्कर्स और पुर्ण वॉरियर्स के बीच डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, मुंबई में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोच्चि ने 8 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे। कोच्चि के सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम और वीवीएस लक्ष्मण खाता तक नहीं खोल पाए थे। अल्फोंसो थॉमस ने मैकुलम को उथप्पा के हाथों कैच आउट कराया था, वहीं वेन पार्नेल ने लक्ष्मण को बोल्ड किया था। पुणे ने 4 विकेट से इस मुकाबले को जीता था।

vvs lakshman
vvs lakshman, Image credit: google

19 अप्रैल 2014: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स

आईपीएल 2014 का छठा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए थे। KKR के सलामी बल्लेबाज जैक कैलिस और गौतम गंभीर बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए थे। शमी ने कैलिस को रॉस टेलर के हाथों और नाथन कुल्टर नाइल ने गंभीर को जेपी डुमिनी के हाथों कैच आउट कराया था। दिल्ली ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीता था।

Gautam Gambhir kkr
Gautam Gambhir kkr, Image credit: google

5 नवंबर 2020: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2020 का पहला क्लीफायर 5 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे। 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही थी। सलामी बल्लेबाजी पृथ्वी शॉ और शिखर धवन खाता तक नहीं खोल सके थे। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे ने तीन गेंदों का सामना किया था और उनके बल्ले से कोई रन नहीं निकला था। MI ने इस मैच को 57 रन से जीता था।

prithvi shaw
prithvi shaw, Image credit: google

21 अप्रैल 2022: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2022 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन (Ishan Kishan) डक का शिकार हुए थे। मुकेश चौधरी ने दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। चेन्नई ने यह मैच 3 विकेट से जीता था। 

rohit sharma
rohit sharma, Image credit: google

8 मई 2022: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

आईपीएल 2022 का 54वां मुकाबला 8 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को पहले ही ओवर में दो झटके लगे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए थे। आरसीबी ने यह मैच 67 रन से जीता था। 

ken williamson
ken williamson, Image credit: google
Latest Stories