IPL: आखिरी सीजन को यादगार बना सकते MS Dhoni! 3 रिकॉर्ड्स पर होगी नजर

आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 31 मार्च से IPL 2023 का आगाज होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 15वें सीजन की विजेता गुजरात टाइटंस और 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा।

author-image
By Rajat Gupta
New Update
IPL 2023, IPL, MS Dhoni, CSK, SPORTSYAARI

ms dhoni, pic credit: twitter

IPL 2023, IPL, MS Dhoni, Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 31 मार्च से IPL 2023 का आगाज होगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 15वें सीजन की विजेता गुजरात टाइटंस और 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का संभवता यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। माही ने भी इच्छा जाहिर की थी कि वह आईपीएल का आखिरी मैच घरेलू मैदान पर खेलना चाहते हैं।

16वां सीजन होम-अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा, ऐसे में कैप्टन कूल (MS Dhoni) को लीग स्टेज में एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में 7 मैच खेलने को मिलेंगे। ग्रुप स्टेज में चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर आखिरी मैच 14 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलेगी। अपने आखिरी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS dhoni csk) कुछ खास रिकॉर्ड (MS Dhoni ipl record) अपने नाम कर सकते हैं। 

5000 आईपीएल रन

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस सीजन आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर सकते हैं। उन्होंने लीग में अब तक खेले 234 मैच की 206 पारियों में 39.20 की औसत और 135.20 के स्ट्राइक रेट से 4978 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले। आईपीएल में माही का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन है। इस सीजन 28 रन बनाते ही वह इंडियन प्रीमियर लीग में पांच हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। 

IPL में सर्वाधिक रन

  • विराट कोहली: 6624 रन
  • शिखर धवन: 6244 रन
  • डेविड वॉर्नर: 5881 रन
  • रोहित शर्मा: 5879 रन
  • सुरेश रैना: 5528 रन
  • एबी डिविलियर्स: 5162 रन
  • एमएस धोनी: 4978 रन

350 चौके और 250 छक्के

धोनी (MS Dhoni) ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 346 चौके और 229 छक्के लगाए हैं। 16वें सीजन में 4 चौके लगाते ही लीग में उनके 350 चौके पूरे हो जाएंगे। इसके अलावा 250 छक्कों तक पहुंचने के लिए इस सीजन उन्हें 21 हवाई फायर करने होंगे। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 357 हवाई शॉट लगाए हैं।

  • क्रिस गेल: 357 छक्के
  • एबी डिविलियर्स: 251 छक्के
  • रोहित शर्मा: 240 छक्के
  • एमएस धोनी: 229 छक्के
  • कीरोन पोलार्ड: 223 छक्के

T20 में 300 शिकार

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी (MS Dhoni ipl 2023) अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने 361 टी20 मैच की 348 पारियों में विकेट के पीछे से अब तक 286 शिकार किए हैं। आईपीएल 2023 में वह आंकड़ा 300 या उसके पास पहुंचा सकते हैं। इसके लिए माही को 14 शिकार और करने होंगे।

Latest Stories