RCBW vs MIW: मुंबई ने RCB को 4 विकेट से हराया, दो हार के बाद मिली जीत

विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2023) का 19वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला के बीच खेला गया। मुंबई (Mumbai Indians Women) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

New Update
RCBW vs MIW

Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur: Image credit: WPL

RCBW vs MIW, WPL 2023, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur: विमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2023) का 19वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला बनाम मुंबई इंडियंस महिला (Royal Challengers Bangalore Women vs Mumbai Indians Women) के बीच खेला गया। मुंबई (Mumbai Indians Women) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी (Royal Challengers Bangalore Women) ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 16.3 ओवर में 129 रन बनाकर 4 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। प्लेऑफ के लिए तीन टीमों का फैसला पहले ही हो चुका है। दिल्ली, मुंबई और यूपी वॉरियर्स ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया है। 

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: तीसरे ODI से बाहर होंगे सूर्या? देखें भारत की प्लेइंग 11

आरसीबी की खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर सोफी डिवाइन खाता खोले बिना ही रन आउट हो गईं। इसके बाद अमेलिया कर ने बैंगलोर की तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। 7वें ओवर की चौथी गेंद पर आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा। कप्तान स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों पर 24 रन बनाए। 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर बैंगलोर का तीसरा विकेट गिरा। हीथर नाइट ने 13 गेंदों पर 12 रन बनाए। 15वें ओवर की चौथी गेंद पर RCBW का एक और विकेट गिरा। कनिका अहुजा 13 गेंदों पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 

अमेलिया केर को 3 सफलता

17वें ओवर की पहली गेंद पर बैंगलोर का 5वां विकेट गिरा। नेट सीवर ब्रंट ने एलिस पेरी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने 38 गेंदों में 29 रन बनाए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर आरसीबी का छठा विकेट गिरा। श्रेयंका पाटिल चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। अगले ही ओवर की 5वीं गेंद पर मेगन शुट्ट (2) को साइका इशाक ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। 20वें ओवर में इस्सी वोंग ने ऋचा घोष को और दिशा कसात को आउट किया। ऋचा ने 13 गेंदों पर 29 रन, दिशा ने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए। आशा शोभना 4 रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई की ओर से अमेलिया केर को 3, नेट साइवर-ब्रंट-इस्सी वोंग को 2-2 और सायका इशाक को 1 सफलता मिली। 

ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ जहर उगलते नजर आए शाहिद अफरीदी, बोले- जालिम, जालिम होता है

मुंबई की तेज शुरुआत

126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत शानदार रही। आते ही सलामी बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े शॉट लगाना शुरू किए। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई का पहला विकेट गिरा। यास्तिका भाटिया 26 गेंदों पर 30 रन बनाकर कैच आउट हुईं। 8वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। हेली मैथ्यूज 17 गेंदों पर 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अगले ही ओवर की चौथी गेंद पर MIW का तीसरा विकेट गिरा। नेट साइवर-ब्रंट ने 7 गेंदों पर 13 रन बनाए। 

ये भी पढ़ें: IPL में Rohit Sharma के नाम दर्ज है यह शर्मनाक रिकॉर्ड, जानें क्या

लड़खड़ाई मुंबई की पारी

तेज शुरुआत के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। 10वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई को चौथा झटका लगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 5 गेंदों पर 2 रन बनाए। 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई का 5वां विकेट गिरा। पूजा वस्त्रकार ने 18 गेंदों पर 19 रन बनाए। अगली ही गेंद पर मुंबई का छठा विकेट गिरा। इस्सी वोंग गोल्डन डक का शिकार हुईं। अमेलिया केर 31 रन बनाकर नाबाद रहीं।  

ये भी पढ़ें: Exclusive: रिटायरमेंट तक Virat Kohli से ज्यादा शतक लगाएंगे बाबर- अख्तर

Latest Stories