RCB vs MI: बैंगलोर ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा, विराट-फाफ ने जड़ी फिफ्टी

आईपीएल 2023 का 5वां मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

New Update
Faf du Plessis, Virat Kohli

Faf du Plessis, Virat Kohli: Image credit: IPL

RCB vs MI: आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 5वां मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस (Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians) के बीच खेला गया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर ने 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 172 रन बनाए और 8 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2013 से सीजन का पहला मैच नहीं जीता है। 43 गेंदों पर 73 रन की पारी खेलने वाले फाफ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आरसीबी की शानदार शुरुआत

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को शानदार शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) के बीच पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी हुई। 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर आरसीबी को पहला झटका लगा। फाफ 43 गेंदों पर 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अरशद खान ने उन्हें टिम डेविड के हाथों कैच आउट कराया। अगले ही ओवर में बैंगलोर का दूसरा विकेट गिरा। दिनेश कार्तिक खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे। कैमरून ग्रीन की गेंद पर तिलक वर्मा ने डीके का कैच लपका। विराट कोहली 49 गेंदों पर 82 रन और मैक्सवेल 3 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर

  • डेविड वार्नर: 60 
  • विराट कोहली: 50
  • शिखर धवन: 49
  • एबी डिविलियर्स: 43
  • रोहित शर्मा: 41

फेल रहे मुंबई के बल्लेबाज

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सिराज ने ईशान किशन को पवेलियन भेजा। मुंबई के सलामी बल्लेबाज ने 13 गेंदों पर 10 रन बनाए। अगले ही ओवर में मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। टॉप्ली ने कैमरून ग्रीन को बोल्ड किया। ग्रीन ने 4 गेंदों पर 5 रन बनाए। पावरप्ले के आखिरी ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आउट हुए। उन्होंने 10 गेंदों पर मात्र 1 रन बनाया। 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 15 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें शहबाज के हाथों कैच आउट कराया। 

तिलक वर्मा ने जड़ी फिफ्टी

14वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई को 5वां झटका लगा। नेहाल वढेरा ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई का छठा झटका लगा। कर्ण शर्मा ने टिम डेविड को बोल्ड किया। डेविड ने 7 गेंदों पर 4 रन बनाए। 18वें ओवर की पहली गेंद पर MI को एक और झटका लगा। ऋतिक शौकीन ने 3 गेंदों पर 5 रन बनाए। तिलक वर्मा (Tilak Varma) 45 गेंदों पर 78 रन और अरशद खान 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी की ओर से कर्ण शर्मा ने 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली, आकाश दीप, हर्षल पटेल और माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट झटका।

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: संजू की सेना ने ऑरेन्ज आर्मी को बुरी तरह धोया, 72 रन से जीता मुकाबला

ये भी पढ़ें: IPL में हुंकार भरने को तैयार SRH के कप्तान Aiden Markram, एंट्री से पहले ही ठोके 175 रन

Latest Stories