IPL 2023: Rohit Sharma ने 10 गेंदों में बनाया 1 रन, फिर भी अपने नाम की यह खास उपलब्धि

रोहित शर्मा ने आज अपने शानदार करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रविवार को आईपीएल 2023 के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है।

New Update
rohit

Rohit Sharma: Image credit: Getty

Rohit Sharma, IPL 2023, Mumbai Indians, Royal Challengers Bangalore, IPL 2023, RCB vs MI: रोहित शर्मा ने आज अपने शानदार करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रविवार को आईपीएल 2023 के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है। इस मैच में टॉस के लिए उतरने के साथ ही रोहित पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के खास क्लब में शामिल हो गए। वह धोनी के बाद 200 टी20 मैचों में कप्तानी करने वाले दूसरे भारतीय बने। धोनी ने अब तक 307 टी20 मैचों में तो डैरेन सैमी ने 208 टी20 मुकाबलों में कप्तानी की है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा आ गए हैं। रोहित आईपीएल में आज 144वें मैच में कप्तानी कर रहे हैं। वह आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले प्लेयर हैं। इस लिस्ट में भी धोनी टॉप पर हैं। 

IPL में कप्तानी

  • एमएस धोनी: 211 मैच
  • रोहित शर्मा: 144 मैच
  • विराट कोहली: 140 मैच
  • गौतम गंभीर: 129 मैच
  • एडम गिलक्रिस्ट: 74 मैच

रोहित ने बनाया 1 रन

वहीं मुकाबले की बात करें तो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेले जा रहे इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सिराज ने ईशान किशन को पवेलियन भेजा। मुंबई के सलामी बल्लेबाज ने 13 गेंदों पर 10 रन बनाए। अगले ही ओवर में मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। टॉप्ली ने कैमरून ग्रीन को बोल्ड किया। ग्रीन ने 4 गेंदों पर 5 रन बनाए। पावरप्ले के आखिरी ओवर में कप्तान रोहित शर्मा आउट हुए। उन्होंने 10 गेंदों पर मात्र 1 रन बनाया। आकाश दीप ने उनका विकेट झटका।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान।

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: संजू की सेना ने ऑरेन्ज आर्मी को बुरी तरह धोया, 72 रन से जीता मुकाबला

ये भी पढ़ें: IPL में हुंकार भरने को तैयार SRH के कप्तान Aiden Markram, एंट्री से पहले ही ठोके 175 रन

Latest Stories