RCB vs MI: मुंबई ने आरसीबी को दिया 172 रनों का लक्ष्य, तिलक वर्मा ने जड़ी फिफ्टी

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 5वां मुकाबला खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

New Update
RCB vs MI

RCB vs MI: Image credit: IPL

RCB vs MI, Faf du Plessis, Tilak Varma: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 5वां मुकाबला खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। 16वें सीजन की पहली जीत के लिए बैंगलोर को 172 रनों की दरकार है।  

मुंबई की खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सिराज ने ईशान किशन को पवेलियन भेजा। मुंबई के सलामी बल्लेबाज ने 13 गेंदों पर 10 रन बनाए। अगले ही ओवर में मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। टॉप्ली ने कैमरून ग्रीन को बोल्ड किया। ग्रीन ने 4 गेंदों पर 5 रन बनाए। पावरप्ले के आखिरी ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आउट हुए। उन्होंने 10 गेंदों पर मात्र 1 रन बनाया। आकाश दीप ने उन्हें दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराया।

नहीं चला सूर्या का बल्ला

9वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 15 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें शहबाज के हाथों कैच आउट कराया। 14वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई को 5वां झटका लगा। नेहाल वढेरा ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए। कर्ण शर्मा की गेंद पर कोहली ने उनका कैच लपका। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई का छठा झटका लगा। कर्ण शर्मा ने टिम डेविड को बोल्ड किया। डेविड ने 7 गेंदों पर 4 रन बनाए। 18वें ओवर की पहली गेंद पर MI को एक और झटका लगा। ऋतिक शौकीन ने 3 गेंदों पर 5 रन बनाए। तिलक वर्मा 45 गेंदों पर 78 रन और अरशद खान 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

आरसीबी की ओर से कर्ण शर्मा ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली, आकाश दीप, हर्षल पटेल और माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें: IPL में हुंकार भरने को तैयार SRH के कप्तान Aiden Markram, एंट्री से पहले ही ठोके 175 रन

ये भी पढ़ें: CSK vs LSG: पहली जीत पर होगी चेन्नई की नजर, ऐसी हो सकती प्लेइंग 11

Latest Stories