IPL 2023: हार का सिलसिला बरकरार, लगातार 11वें सीजन में भी पहला मैच नहीं जीत सकी Mumbai Indians

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 5वां मुकाबला खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच हुए इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

New Update
Mumbai Indians

Mumbai Indians: Image credit: IPL

RCB vs MI, Rohit Sharma: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में रविवार को आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 5वां मुकाबला खेला गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस (Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians) के बीच हुए इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर ने 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 172 रन बनाए और 8 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2013 से सीजन का पहला मैच नहीं जीता है। MI ने आखिरी बार साल 2012 में सीजन का पहला मैच जीता था। इस मुकाबले में मुंबई ने 8 विकेट से हराया था।

आईपीएल 2008

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: वानखेड़े स्टेडियम- RCB 5 विकेट से जीता

आईपीएल 2009

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस: न्यूलैंड्स, केप टाउन- MI 19 रन से जीता

आईपीएल 2010

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स: ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई- MI 4 रन से जीता

आईपीएल 2011

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली- MI 8 विकेट से जीता

आईपीएल 2012

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई- MI 8 विकेट से जीता

आईपीएल 2013 से मुंबई के पहले मैच का रिजल्ट

आईपीएल 2013

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु- MI 2 रन से हारा

आईपीएल 2014

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी- MI 41 रन से हारा

आईपीएल 2015

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस: ईडन गार्डन, कोलकाता- MI 7 विकेट से हारा

आईपीएल 2016

मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई- MI 9 विकेट से हारा

आईपीएल 2017

राइजिंग पुणे सुपरजायंट बनाम मुंबई इंडियंस: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे- MI 7 विकेट से हारा

आईपीएल 2018

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई- MI 1 विकेट से हारा

आईपीएल 2019

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई- MI 37 रन से हारा

आईपीएल 2020

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी- MI 5 विकेट से हारा

आईपीएल 2021

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई- MI 2 विकेट से हारा

आईपीएल 2022

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस: ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई- MI 4 विकेट से हारा

आईपीएल 2023

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु- MI 8 विकेट से हारा

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: संजू की सेना ने ऑरेन्ज आर्मी को बुरी तरह धोया, 72 रन से जीता मुकाबला

ये भी पढ़ें: CSK vs LSG: पहली जीत पर होगी चेन्नई की नजर, ऐसी हो सकती प्लेइंग 11

Latest Stories