Mitchell Marsh वापस टीम से जुड़े, शादी के बाद बदलेंगे दिल्ली की किस्मत

IPL 2023 दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी बुरे सपने की तरह जा रहा है। दिल्ली के लिए कुछ भी अच्छा नहीं जा रहा है। टीम अब तक खेले अपने चारों मैच गंवा चुकी है। टीम की आगे की राह भी बड़ी मुश्किल नजर आ रही है।

New Update
Mitchell Marsh

Image Credit IPL/BCCI

IPL 2023 दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी बुरे सपने की तरह जा रहा है। दिल्ली के लिए कुछ भी अच्छा नहीं जा रहा है। टीम अब तक खेले अपने चारों मैच गंवा चुकी है। टीम की आगे की राह भी बड़ी मुश्किल नजर आ रही है। कप्तान डेविड वॉर्नर भी अपने उस टच में नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके लिए वो सारी दुनिया में जाने जाते हैं। टीम के ज़्यादातर खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से अब तक निराश ही किया है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: DC के लिए अच्छी खबर, Rishabh Pant ने लिया ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा!

टीम का प्रदर्शन अब तक बहुत ही शर्मनाक रहा है, जिसे भुलाकर टीम फिर से प्रतियोगिता में वापसी करना चाहेगी। टीम को अगला मैच 15 अप्रैल को आरसीबी के साथ है। इसी बीच अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक राहत भरी खबर आई है, वो खबर ये है कि उसके स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) एक बार फिर वापस टीम के साथ जुड़ गए हैं। वह एक सप्ताह का ब्रेक लेकर शादी करने स्वदेश गए हुए थे। 

ये भी पढ़ें: आप भी Rinku Singh जैसे फिनिशर बन सकते हैं, कैसे जानिए

मिचेल मार्श की हुई टीम में वापसी 

शादी के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए उसके स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श अब वापस आकर टीम के साथ जुड़ गए हैं। मार्श की गत 10 अप्रैल को शादी थी, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड ग्रेटा मार्क के साथ शादी की और अब वापस लौट आए हैं। वापसी के बाद वो फिर से अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए हैं। इसकी जानकारी खुद दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट करके दी। अब देखना होगा कि उनकी शादी के बाद उनका और उनकी टीम का भविष्य बदलता है कि नहीं? 

ये भी पढ़ें: RCB के खिलाफ 2 साल से नहीं जीती दिल्ली, एक और हार कर देगी काम खराब

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 

Delhi Capitals

अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिच नोर्किया, डेविड वॉर्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी , विक्की ओस्तवाल, अमन खान, फिल सॉल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, राइली रोसो और अभिषेक पोरेल। 

Latest Stories