आप भी Rinku Singh जैसे फिनिशर बन सकते हैं, कैसे जानिए

उस एक पारी ने रिंकू को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया। सारी दुनिया उनकी इस पारी के बाद उनकी फैन बन चुकी है। लोग उनकी इस पारी की चर्चा करते नहीं थक रहे। हर किसी की जुबान पर बस उन्हीं का नाम है।

New Update
Rinku Singh 3

Image Credit IPL/BCCI

IPL 2023 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने जो यादगार पारी खेली, उसका खुमार किसी के सिर से अभी तक उतरा नहीं है। उस एक पारी ने रिंकू को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया। सारी दुनिया उनकी इस पारी के बाद उनकी फैन बन चुकी है। लोग उनकी इस पारी की चर्चा करते नहीं थक रहे। हर किसी की जुबान पर बस उन्हीं का नाम है।

 ये भी पढ़ें- हार्दिक के बल्ले को लगी जंग... IPL 2023 में बल्ले से 7 की औसत, एक छक्का तक नहीं जड़ा

केकेआर ने किया फिर किया उनके लिए ट्वीट 

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब ने IPL मालिकों के सामने रखा ये प्रस्ताव, दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग पर हो रही चर्चा

केकेआर उनके लिए पहले भी ट्वीट कर चुकी है, अब केकेआर ने एक बार फिर उनके लिए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने रिंकू से जुड़ी एक क्लिप भी लगाई है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है "गुलाब लाल होते हैं, आसमान नीला, रिंकू जैसा फिनिश आप भी कर सकते हैं।" इसके लिए आप ये वीडियो देखें, कि कैसे रिंकू सिंह बना जाता है। फिर आप भी रिंकू वाला कारनामा कर सकते हैं। 

इस क्लिप में रिंकू आकर अपनी सफलता के कारणों के बारे में बताते हैं। रिंकू अपनी सफलता के 3 कारण बताते हैं। पहला कारण है आपकी अपने कप्तान से दोस्ती। मजाक करते हुए कहते हैं कि उसको मैसेज करते रहिए, उनके लिए नाश्ता ऑर्डर करिए। फिर वो दूसरा कारण बताते हैं। सीरियस होते हुए कहते हैं कि दूसरा कारण है प्रेक्टिस में जी जान लगाना। फिर लॉर्ड ठाकुर आते हैं और तीसरा कारण बताते है कि वो है परफ़ोर्मेंस। जोकि रिंकू ने कर दिखाई थी।   

ये भी पढ़ें- RCB के खिलाफ 2 साल से नहीं जीती दिल्ली, एक और हार कर देगी काम खराब

केकेआर को पता है रिंकू का महत्व   

रिंकू की आईपीएल फ्रेंचाईजी केकेआर उनकी वैल्यू को आज से नहीं बल्कि पिछले कई सालों से जानती है, इसीलिए जहां केकेआर ने कई बड़े-बड़े नामों को पिछले कुछ सालों में रिलीज कर टीम से जाने दिया, वहीं रिंकू सिंह को पिछले कई सालों से बराबर रिटेन किया जा रहा है।

हां ये जरूर था कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में लगातार मौके नहीं दिए जा रहे थे, लेकिन पिछली साल से उन्हें लगातार मौके भी मिल रहे हैं। इससे पहले RCB के बाद मिली जीत के बाद भी रिंकू को काफी महत्व दिया गया था। खुद SRK ने उन्हें हीरो की तरह पेश किया। GT के खिलाफ इनिंग के बाद दुनियाभर के दिग्गजों ने उनका लोहा मान लिया है और उनकी कायल हो गई है। 

Latest Stories