KKR vs RCB: होम ग्राउंड पर छाए स्पिनर्स, कोलकाता ने आरसीबी को 81 रन से हराया

कोलकाता के ईडन गार्डन में गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स का सामाना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ। आईपीएल 2023 (IPL 2023) के इस 9वें मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

New Update
Varun Chakaravarthy

Kolkata Knight Riders: Image credit: IPL

KKR vs RCB: कोलकाता के ईडन गार्डन (Eden Gardens, Kolkata) में गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स का सामाना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bangalore) से हुआ। आईपीएल 2023 (IPL 2023) के इस 9वें मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने  शार्दुल ठाकुर की पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 17.4 ओवर में 123 रन पर सिमट गई। कोलकाता ने 81 रन से इस मुकाबले को जीता। KKR के स्पिनर्स ने 9 विकेट चटकाए। आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक पारी के 9 विकेट स्पिनर्स को मिले हों।

 

 

नरेन ने विराट को किया बोल्ड

205 रनों के लक्ष्य का पीछ करने उतरी आरसीबी नरेन और चकवर्ती की फिरकी में फंस गई। 5वें ओवर की 5वीं गेंद पर आरसीबी का पहला विकेट गिरा। विराट कोहली 18 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अपना 150वां आईपीएल मुकाबला खेल रहे सुनील नरेन (Sunil Narine) ने उन्हें बोल्ड किया। छठे ओवर की दूसरी गेंद पर RCB का दूसरा विकेट गिरा। कप्तान फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) ने 12 गेंदों पर 23 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें बोल्ड किया। 

फिरकी में फंसा टॉप ऑर्डर

8वें ओवर की दूसरी गेंद पर आरसीबी को तीसरा झटका लगा। चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) ने मैक्सवेल को भी अपनी फिरकी के जाम में फंसाया। मैक्सवेल ने 7 गेंदों पर मात्र 5 रन बनाए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर वरुण ने हर्षल पटेल को बोल्ड किया। पटेल खाता तक नहीं खोल सके। 9वें ओवर की 5वीं गेंद पर RCB का 5वां विकेट गिरा। नरेन ने शाहबाज अहमद को शार्दुल के हाथों कैच आउट कराया। शाहबाज ने 5 गेंदों पर 1 रन बनाया।

नहीं चला कार्तिक का बल्ला

12वें ओवर की तीसरी गेंद पर आरसीबी का छठा विकेट गिरा। माइकल ब्रेसवेल ने 18 गेंदों पर 19 रन बनाए। शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने उनका विकेट चटकाया। अगले ही ओवर में अनुज रावत भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया और 1 रन बना सके। 13वें ओवर की 5वीं गेंद पर आरसीबी की आखिरी उम्मीद दिनेश कार्तिक कैच आउट हुए। उन्होंने 8 गेंदों पर 9 रन बनाए।

वरुण को चार सफलता

15वें ओवर की तीसरी गेंद पर आरसीबी का 9वां विकेट गिरा। कर्ण शर्मा ने 1 रन बनाया। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर बैंगलोर का आखिरी विकेट गिरा। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे आकाश दीप ने 8 गेंदों पर 17 रन बनाए। डेविड विली 20 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर की ओर से वरुण चक्रवर्ती को 4 सफलताएं मिलीं। उनके अलावा सुयश शर्मा ने 3 विकेट, सुनील नरेन ने 2 विकेट और शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट चटकाया।

शुरुआत में लड़खड़ाई केकेआर

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर घरेलू मैदान पर शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर टीम को पहला झटका लगा। वेंकटेश अय्यर ने 7 गेंदों पर 3 रन बनाए। टॉपली की जगह प्लेइंग 11 में आए डेविड विली ने गिल्लियां बिखेर दीं। अगली ही गेंद पर विली ने मंदीप सिंह को बोल्ड किया। सिंह गोल्डन डक का शिकार हुए। 7वें ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता के कप्तान नितिश राणा (Nitish Rana) कैच आउट हुए। उन्होंने 5 गेंदों पर मात्र 1 रन बनाया। 

Shardul Thakur 1

शार्दुल की तूफानी पारी

12वें ओवर की दूसरी गेंद पर कर्ण शर्मा ने गुरबाज को पवेलियन भेजा। उन्होंने 44 गेंदों पर 57 रन बनाए। अगली ही गेंद पर शर्मा ने रसेल को कोहली के हाथों कैच आउट कराया। रसेल भी खाता तक नहीं खोल सके। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह (Rinku Singh) 33 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में शार्दुल ठाकुर का विकेट गिरा। लॉर्ड ने 29 गेंदों पर 68 रन की धुंआधार पारी खेली। सिराज ने उन्हें मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराया। उमेश यादव 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें: RCB फैंस के लिए बुरी खबर, IPL 2023 से बाहर हुए Reece Topley

ये भी पढ़ें: Riley Meredith: MI ने किया रिचर्डसन के रिप्लेसमेंट का एलान, इस धाकड़ गेंदबाज को मिली जगह

Latest Stories