RCB फैंस के लिए बुरी खबर, IPL 2023 से बाहर हुए Reece Topley

आईपीएल का 16वां सीजन शुरू हुए अभी चंद दिन ही हुए हैं लेकिन खिलाड़ियों की चोट और टूर्नामेंट से बाहर होने का क्रम लगातार जारी है। लीग के 9वें दिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई।

New Update
Reece Topley

Reece Topley: Image credit: getty

Reece Topley, IPL 2023, Reece Topley ruled out, Royal Challengers Bangalore, RCB: आईपीएल का 16वां सीजन शुरू हुए अभी चंद दिन ही हुए हैं लेकिन खिलाड़ियों की चोट और टूर्नामेंट से बाहर होने का क्रम लगातार जारी है। लीग के 9वें दिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई। रीस टॉपली आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में टॉपली इंजर्ड होकर मैदान से बाहर चले गए थे। बाद में स्कैन में पता चला था कि उनका कंधा डिसलोकेट हो गया है। इससे पहले विल जैक्स, रजत पाटीदार के रूप में आरसीबी को कुछ झटके लग चुके हैं। वहीं जोश हेजलवुड अभी कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। 

विली को मिला मौका

आज आरसीबी कोलकाता के खिलाफ सीजन का अपना दूसरा मैच खेल रही है। इस मैच में टॉपली की जगह डेविड विली को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। विली ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। उन्होंने उन्होंने 4 ओवर में मात्र 16 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। विली ने पहले वेंकटेश अय्यर और अगली ही गेंद पर मंदीप सिंह को बोल्ड किया। अय्यर ने जहां 7 गेंदों पर 3 रन बनाए तो वहीं मंदीप गोल्डन डक का शिकार हुए।

पहले मैच में प्रदर्शन

आईपीएल 2023 में आरसीबी ने विजयी आगजा किया था। अपने पहले मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से मात दी थी। इसी मैच में इंग्लिश गेंदबाज टॉपली चोटिल हुए थे। बाउंड्री बचाने के प्रयास में उनका दायां कंधा चोटिल हो गया था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेले गए इस मैच में टॉपली ने दो ओवर गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाया था। रीस ने कैमरून ग्रीन को बोल्ड किया था। ग्रीन ने 4 गेंदों पर 5 रन बनाए थे। आरसीबी ने उन्हें 1 करोड़ 90 लाख रुपये में फ्रेंचाइजी के साथ जोड़ा था। चोट के कारण टॉपली टी20 विश्वकप 2022 भी नहीं खेल पाए थे।

ये भी पढ़ें: Riley Meredith: MI ने किया रिचर्डसन के रिप्लेसमेंट का एलान, इस धाकड़ गेंदबाज को मिली जगह

ये भी पढ़ें: Dhruv Jurel: किट खरीदने के लिए मां ने बेचे थे गहने, अब बेटा IPL में मचा रहा धूम

Latest Stories