Riley Meredith: MI ने किया रिचर्डसन के रिप्लेसमेंट का एलान, इस धाकड़ गेंदबाज को मिली जगह

पांच बार की आईपीएल खिताब विजेता मुंबई इंडियंस ने झाय रिचर्डसन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। अब रिले मेरेडिथ को एमआई स्कॉड में शामिल किया गया है। आईपीएल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

New Update
Riley Meredith

Riley Meredith: Image credit: getty

Riley Meredith, Jhye Richardson, Mumbai Indians, IPL 2023, MI: पांच बार की आईपीएल खिताब विजेता मुंबई इंडियंस ने झाय रिचर्डसन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। अब रिले मेरेडिथ को एमआई स्कॉड में शामिल किया गया है। आईपीएल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मेरेडिथ 1 करोड़ 50 लाख में मुंबई के साथ जुड़े हैं। इससे पहले रिचर्डसन मांसपेशियों में खिंचाव के चलते आईपीएल 2023 से बाहर हो गए थे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारत के खिलाफ वनडे सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। 

ऐसा है प्रदर्शन

आईपीएल मीडिया एडवाइजरी में बताया गया है, मुंबई इंडियंस ने बुधवार को रिले मेरेडिथ को चोटिल तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन की जगह शामिल किया। रिचर्डसन हैमस्ट्रिंग की चोट से पीड़ित हैं और टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16 वें सीजन से बाहर हो गए हैं। रिले मेरेडिथ ने 5 टी20 मैच खेले हैं और 8 विकेट लिए हैं, जिसमें तीन विकेट हॉल भी शामिल है। उन्होंने आईपीएल के पिछले संस्करणों में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। वह एमआई में 1.5 करोड़ रुपये में शामिल हुए हैं।

 

 

आईपीएल में प्रदर्शन

मेरेडिथ ने आईपीएल में अब तक 13 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 33.75 की औसत और 9 की इकॉनमी से 12 विकेट अपने नाम किए हैं। 24 रन देकर 2 विकेट उनका आईपीएल में बेस्ट प्रदर्शन है। आईपीएल 2021 में वह पंजाब किंग्स (8 करोड़) का हिस्सा थे। वहीं आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

Riley Meredith 1

ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: Sunil Narine के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धि; धोनी-कोहली के क्लब में शामिल

ये भी पढ़ें: Dhruv Jurel: किट खरीदने के लिए मां ने बेचे थे गहने, अब बेटा IPL में मचा रहा धूम

Latest Stories